प्रफुल झा के हौसलें तो देखिए "न ही जमीन का मालिक हैं,न ही जमीन का अनुबंध हैं",फिर भी दमदारी से एडवांस में 5 लाख रुपए लेकर कर दिया बिक्री का सौदा..

# Neeraj Makhija | 20 Jul, 2022

बिलासपुर/- बिलासपुर में जमीन का खेल जोरो पर चल रहा,भू माफियाओं द्वारा भोले भाले लोगो को फंसा कर पैसा लिया जाता है,उसके बाद न तो जमीन देते है और न ही पैसा,देखा जाए तो बिलासपुर के लगभग हर थाने में इस प्रकार की शिकायत आ रही है,वही आईजी डांगी व पुलिस कप्तान पारुल माथुर ने इस ओर एकदम सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं..

ऐसा ही एक मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत दूसरे की जमीन का सौदाकर पांच लाख स्र्पये के धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है,इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है...

मामलें में मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा के कपिल नगर में रहने वाली प्रतिभा सोनी(43) ने धोखाधड़ी की शिकायत की है,पीड़िता ने बताया कि वे मकान बनाने के लिए जमीन की तलाश कर रही थीं। इसी बीच दो साल पहले उनकी पहचान भारतीय नगर में रहने वाले प्रफुल्ल झा से हुई..

प्रफुल्ल ने उन्हें चांटीडीह में जमीन दिखाई,जमीन प्रतिभा मिश्रा के नाम पर थी। जमीन का इकरारनामा अपने नाम पर होने की बात कहते हुए प्रफुल्ल ने सौदा कर लिया। महिला ने 11 नवंबर को इकरारानामा कर लिया। इसके लिए उन्होंने प्रफुल्ल को चेक के माध्यम से पांच लाख स्र्पये दे दिए। स्र्पये मिलने के बाद वह जमीन की रजिस्ट्री कराने में टालमटोल करने लगा..

पूछताछ में पता चला भूमि स्वामी प्रतिभा मिश्रा ने जमीन का किसी से सौदा नहीं किया है,इसकी जानकारी देकर महिला ने आरोपित प्रफुल्ल से अपने स्र्पये वापस मांगे,इस पर वह टालमटोल करने लगा,महिला ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है,इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है..

Banner