कायस्थ समाज का सावन उत्सव संपन्न..

# Neeraj Makhija | 19 Jul, 2022

बिलासपुर/-  हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी कायस्थ समाज महिला प्रकोष्ठ के द्वारा सावन उत्सव का आयोजन चित्रगुप्त मंगल भवन ईमलीपारा में रखा गया जिसमें सर्व प्रथम कायस्थ समाज के इष्ट देव श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई..

जैसा कि विदित है की सावन में चारों ओर हरियाली छा जाति उसी वातावरण को ध्यान में रखते हुए सभी महिलाएं हरे रंग के परिधान पहन कर कार्यक्रम में शामिल हुई जिसमें गीत,संगीत, नित्य,डांस व विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया..

जिसमें प्रथम पुरस्कार श्रीमती प्रिती सक्सेना,द्वितीय पुरस्कार श्रीमती आस्था श्रीवास्तव व तृतीय पुरस्कार श्रीमती सपना श्रीवास्तव को दिया गया साथ ही यह संकल्प लिया गया कि जिस प्रकार वातावरण में प्रदुषण फैल रहा है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारी फैल रही है उससे बचने के लिए समाज मे जागरूकता अभियान चलाया जाएगा व प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का संकल्प लिया गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समाज की सभी महिलाओं का अध्यक्ष श्रीमती विनीता वर्मा सचिव श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव ने आभार माना इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती अनुभा वर्मा, श्रीमती उषा श्रीवास्तव, श्रीमती आशा श्रीवास्तव, श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, श्रीमती रश्मि वर्मा, श्रीमती ज्योति सक्सेना, श्रीमती वंदना वर्मा, श्रीमती अर्चना वर्मा, श्रीमती मनोरमा श्रीवास्तव, श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव सरोज,सरिता,अक्षय,विभा, संगीता, प्रतिभा,सुनीता,अदिती,मधु वर्मा,ममता वर्मा,सीमा,अमिता वर्मा, श्रीमती विनीता वर्मा, श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव उपस्थित रहे..

Banner