जब नशा सर चढं कर बोला,भाई बना भाई का दुश्मन..

# Neeraj Makhija | 12 Jul, 2022

बिलासपुर/- सरकण्डा थाना क्षेत्र में इन दिनो अपराधियों का हौसला काफी बुलंद हैं,उन्हे किसी का खौफ नही है,आये दिन हत्या,लूट,चोरी जैसे संगीन अपराध घटित होते रहते है..

ज्ञात हो कि तकरीबन दो दिनो पूर्व ही प्रेम प्रसंग को लेकर अशोक नगर मुरुम खदान में एक हत्या हो गई है,अभी सरकण्डा थाना इस मामले को सुलझाने में कामयाब ही हुई थी कि फिर सोमवार-मंंगलवार की रात थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंगराज पारा के सूर्या चौक की गली में भाई ने ही अपने भाई के सर पर पत्थर से वार कर मौत की नींद सुला दिया है,जिसके बाद सरकण्डा पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है..

मामलें में मिली जानकारी के मुताबिक चिंगराजपारा सूर्या चौक में प्रकाश ठाकुर उर्फ कांदा को उसी के भाई प्रदीप सिंह ठाकुर उर्फ (रवि) ने पत्थर से सर में मार कर हत्या कर दी हैं,जानकारी के मुताबिक दोनों भाइयों मे आपसी लड़ाई में भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था,जिसे सरकण्डा पुलिस ने कुछ देर में अपनी गिरफ्त में ले जाच कर रही हैं.

Banner