धोखाधड़ी के फरार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय परिसर के बाहर से धर दबोचा...

# Neeraj Makhija | 11 Jul, 2022

रायगढ//- धोखाधड़ी के फरार आरोपी को न्यायालय परिसर के बाहर से चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं,आरोपी द्वारा मकान बनाने ठेका लेकर एडवांस प्राप्त कर रफूचक्कर हो गया था, बता दे आपको सोमवार को थाना चक्रधरनगर के सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नारायण पाण्डेय एवं हमराह स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर रायगढ़ न्यायालय के बाहर धोखाधड़ी के फरार आरोपी पंकज गुप्ता उर्फ रिंकु निवासी पंडरीपानी थाना फरसाबहार जिला जशपुर को हिरासत में लिया गया जिसे थाने में दर्ज धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है...

ज्ञात हो कि शातिर आरोपी के विरूद्ध थाना चक्रधरनगर में दिनांक 21/10/2021 को सूर्याबिहार कालोनी रायगढ़ में रहने वाले प्रवीण कुमार त्रिपाठी द्वारा मकान बनाने का ठेका लेकर 8,49,100/- रूपये की धोखाधड़ी करने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था,आरोपी पिछले करीब 9 माह से गिरफ्तारी के भय से लुक छिप रहा था,वही सीएसपी रायगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी, गिरफ्तारी के निर्देश थाना प्रभारी चक्रधरनगर को दिया गया था..

मामले के अनुसंधानकर्ता अधिकारी सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नारायण पाण्डेय द्वारा आरोपी की सूचना देने उसके सकूनत पर मुखबिर लगाकर रखा गया था,आज सुबह मुखबिर द्वारा आरोपी पंकज गुप्ता उर्फ रिंकु के अपने केस में जमानत लेने रायगढ़ आने वाला है,जिसके बाद एएसआई पाण्डेय न्यायालय के बाहर स्टाफ के साथ आरोपी पर निगाह रखे हुये थे,जिसे दोपहर धर दबोचा गया और अप.क्र. 558/2021 धारा 420 IPC में विधिवत आरोपी पंकज गुप्ता ऊर्फ रिंकू पिता बलदेव प्रसाद गुप्ता उम्र 38 साल ग्राम पंडरीपानी थाना फरसाबहार जिला जशपुर को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है...

थाना प्रभारी किरण गुप्ता के निर्देशन पर कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नारायण पाण्डेय एवं हमराह आरक्षक श्याम सिदार थाना चक्रधरनगर की अहम भूमिका रही है..

Banner