रायपुर को हराकर बिलासपुर पहुंचा फाइनल में..

# Neeraj Makhija | 05 Jun, 2022

बिलासपुर /- छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 23 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है,

क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि जिसमें बिलासपुर ने अपना सेमीफाइनल कांकेर के मैदान में रायपुर के मध्य खेलने उतरी। जिसमें बिलासपुर ने दुसरे दिन का खेल खत्म होने पर 2 विकेट खोकर 50 रन बना लिए थे। आज अंतिम दिन का खेल खेला गया और बिलासपुर ने 50 रनो से आगे खेलते हुए 62.3 ओवर में 252 रन बनाकर आउट हो गई और उसके पश्चात मैच का कोई निर्णय नहीं होने पर मैच को कॉल्ड ऑफ कर दिया गया

आज के दिन बिलासपुर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए परिवेश धर ने मात्र 45 गेंदों में 9 चौकों और 6 गगन भेदी छक्कों की मदद से 86 रन बनाए, इसके अलावा प्रथम सिंह ने 30 रन और कप्तान सनी पांडे ने 28 रनो का योगदान दिया,

रायपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमितेश पांडे और वरुण सिंह भुई ने चार चार विकेट प्राप्त किए और दो विकेट उत्कर्ष तिवारी को प्राप्त हुए। इस तरह बिलासपुर ने रायपुर को पहली पारी के बढ़त के आधार पर जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह पक्का की। बिलासपुर का फाइनल मैच 7 जून को रायपुर के आरडीसीए मैदान में प्लेट कंबाइड के मध्य खेलने उतरेगी।

मैच के निर्णायक हरीश देवांगन और शैलेश उपाध्यय स्कोर महेश दत्त मिश्रा ऑब्जर्वर अजय तिवारी, सेलेक्टर टी साई कुमार और भावेश चंद्रा थे..

Banner