कम कीमत में जमीन मकान दिलाने का झांसा देकर 95 लाख की ठगी को अंजाम देने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार..

# Neeraj Makhija | 19 May, 2022

बिलासपुर /- कम कीमत में जमीन मकान का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले के दो आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब तीसरे आरोपी को भी शहडोल से गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सरकण्डा थाना क्षेत्र के अपोलो अस्पताल के सामने रहने वाले 69 वर्षीय प्रार्थी सनत कुमार बनर्जी ने 30 अक्टूबर 2021 को थाना तारबाहर में आकर एफआईआर करवाई थी। प्रार्थी ने बताया था कि उसे वैदेही मैनेजमेंट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टरों द्वारा उसे जमीन प्लाट मकान कम कीमत में दिलाने का झांसा देकर जुलाई 12 से नवंबर 13 तक 95 लाख रुपये की ठगी किये हैं

आरोपियो के द्वारा दिखाए गए जमीन व मकान की रजिस्ट्री भी इनके नाम से नही की गयी व पैसा मांगने पर चेक दिया गया जो बाउंस हो गया। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले के दो आरोपी अनुराग कोन्हेर व वैदेही कोन्हेर को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है

 प्रकरण के तीसरे आरोपी 50 वर्षीय सूरज श्रीवास्तव के धनपुरी शहडोल में छुपे होने की जानकारी मिली। आरोपी कम्पनी का डायरेक्टर था। उच्चाधिकारियों से मिले निर्देशो के तहत तारबाहर थाने की टीम ने आरोपी सूरज को शहड़ोल में छापा मार कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आज आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

Banner