जिन्हें हो अपनी जान प्यारी,वे न चलाए बैटरी गाड़ी..

# Neeraj Makhija | 19 May, 2022

बिलासपुर/- काफी समय से इलेक्ट्रिक गाड़ियों (Electric Scooters व इलेक्ट्रॉनिक ऑटो) में आग लगने के कई मामले सामने आ रहे हैं,जिन्हें लेकर सरकार भी काफी गंभीर दिखाई दे रही है..

बताते चले आपको कि शहर के व्यापारी ने बताया कि मार्च माह के पहले हफ्ते में उन्होंने तिफरा स्थित अतुल ऑटो डील से अतुल कम्पनी नामक एक बैटरी ऑटो ली,इस दौरान वहां के प्रोपराइटर गौरव गुप्ता से बातचीत हुई उन्होंने कहा कि बैंक फाइनेंस वे स्वयं करवा लेंगे आप बस सारी डाक्यूमेंट्स जमा करवा देवे,उनकी बात मानते हुए व्यापारी ने सारे डाक्यूमेंट्स बैंक में जाकर जमा करवा दिए इतना ही नही सारे डाक्यूमेंट्स पर हस्ताक्षर भी कर दिए,और बताया कि गाड़ी में चार बैटरी लगी है,इनमे वारेंटी भी हैं,सारी बाते दोनो के मध्य हुई और व्यपारी ने वहां से ऑटो ले ली..

उन्होंने बताया कि मार्च के पहले हफ़्ते में ही एक नीली कलर की गाड़ी दी गई थी,जिसमे 2-4 दिनों में ही प्रॉब्लम आना शुरू हो गई,जिसके बाद उन्होंने इस पर डीलर से बात की तो चेक करवाया जिसमे प्रॉब्लम होने की वजह से उन्होंने व्यपारी को गाड़ी बदल कर सफेद कलर की नई ऑटो दी,और व्यापारी को संतुष्ट किया कि अब गाड़ी में प्रॉब्लम नही आएगी आप ले जाये करके व्यपारी ने डीलर की बात मानी और डीलर ने दूसरी गाड़ी दे दी..

वही 12 मई को जब वे अपनी इलेक्ट्रॉनिक ऑटो से मार्केट करने निकले थे,इसी दौरान तकरीबन 3 बजे जब वे शनिचरी स्थित वाल्मीकि चौक के करीब पहुँचे ही थे कि तभी गाड़ी के नीचे की ओर से जमकर आवाज आई,जिससे हड़बड़ाकर तत्काल गाड़ी से नीचे उतर व्यापारी ने देखा तो पाया कि गाड़ी में लगी बैटरी ब्लास्ट हो गई है,यह तो भगवान का शुक्र है कि बैटरी ब्लास्ट होने से कोई जनहानि नही हुई,वरना बैटरी ब्लास्टिंग के दौरान व्यपारी सहित आस पास से गुजर रहे किसी की भी जान जा सकती थी,वही बैटरी ब्लास्ट होने के बाद से व्यापारी सहित पूरा परिवार भयभीत भी हैं..

उन्होंने बताया कि बैटरी ब्लास्ट होने की सूचना तत्काल डीलर को दी,जिसके बाद डीलर ने मेकेनिक भेजकर गाड़ी को शोरूम में मंगवाया और चेक करवाने की बात कही,जिस गाड़ी को बेचते वक़्त डीलर द्वारा तमाम तरह के प्रलोभन देकर व्यपारी को गाड़ी दी गई वही लगभग अब 2 माह पश्चात जब बैटरी में ब्लास्ट हुआ तो डीलर द्वारा बातो को घुमाकर वारंटी क्लेम न हो पाना बताया जा रहा है,बात करने पर डीलर द्वारा अब कहा जा रहा है कि बैटरी वाले के द्वारा रिजेक्ट कर दिया जा रहा है,उनका कहना है कि बैटरी की टर्मिनल वायर बॉडी से टच हुई है,जिसकी वजह से शार्ट होकर बैटरी ब्लास्ट हुई हैं,अब यदि देखा जाए तो बैटरी ब्लास्ट होना कम्पनी का फाल्ट है या तो वायर से शार्ट होकर ब्लास्ट होना मेकेनिकल फाल्ट है पर ऐसे पर अब व्यपारी को घुमाकर परेशान करना कहा तक जायज है..

बहरहाल इन सब बातों से परेशान व्यपारी ने अब डीलर के खिलाफ कलेक्टर व एसपी को शिकायत करने की बात कही हैं,ताकि उसे यथाउचित न्याय मिल सके...

Banner