दिन दहाड़े दुकान में घुस सरे-आम संचालक पर गोली से किया वार,सराफा व्यापारी अपोलो रिफर..

# Neeraj Makhija | 21 Apr, 2022

बिलासपुर/- न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के हौसले किस कलर बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भरी दोपहर दिनदहाड़े शहर के मुख्य बाजार में तीन आरोपियों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर दुकानदार को गोली मार दी,जिससे दुकानदार दीपक सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया वही मौका पाते ही दो आरोपी मौके से फरार हो गए हैं,उक्त पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंड़पारा साईं मंदिर के पास का बताया जा रहा है..

 मामले में मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोलपारा स्थित दीपक ज्वेलर्स के संचालक दीपक सोनी उम्र तकरीबन 32 वर्ष रोज की तरह दोपहर दुकान में बैठे थे इसी दौरान एक बाइक में तीन युवक सवार होकर आए और बंदूक निकाल कर उनपर वार कर दिया जिससे संचालक दीपक सोनी के पेट के करीब गोली लगी है जिसे अपोलो पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, वही घटना के बाद आरोपियों में से एक युवक को मौके में लोगो ने धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई करी जिसे पुलिस के हवाले कर दिया हैं,वहीं दो अन्य फरार बताए जा रहे हैं जिनकी पतासाजी जारी हैं,वही गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं..

Banner