हनुमान जयंती की भीड़ में महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाली दो महिला गिरोह हुए गिरफ्तार..

# Neeraj Makhija | 18 Apr, 2022

बिलासपुर /-भीड़ में महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाले दो महिला गिरोह पुलिस के हाथ लगे है। हनुमान जयंती के दिन शहर में बाहरी महिला गिरोह द्वारा भीड़ का फायदा उठा कर स्नेचिंग की गई थी। पुलिस ने अलग अलग जगहों से दो गिरोहों के 7 महिला चोर सदस्यों को गिरफ्तार किया है

मिली जानकारी के अनुसार ज्योति देवांगन व मंजू सिंह हनुमान जयंती के दिन कोतवाली थाना क्षेत्र के हटरी चौक में हनुमान मंदिर में दर्शन करने गयी थी। दर्शन के बाद बाहर निकल कर भंडारे का लिए लगे स्टाल में प्रसाद ले रही थी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठा कर किसी ने उनके गले से सोने का मंगल सूत्र पार कर दिया। दोनो ने इसकी एफआईआर कोतवाली थाने में दर्ज करवाई

 एफआईआर दर्ज कर पुलिस कर्मी चोरो की तलाश कर ही रहे थे कि उन्हें सूचना मिली कि दो बाहरी महिला गिरोह की सदस्य मंगलसूत्र बेचने की फिराक में है। उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तब दोनो गिरोहों के द्वारा कोरबा व जांजगीर से आकर भीड़ में मंगलसूत्र चुराना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनसे चोरी किये गए मंगलसूत्र भी बरामद किए है

पुलिस टीम को पूछताछ में पता चला कि महिला गिरोह के द्वारा इसके बाद और भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाना था पर वो पहले ही मामले में धरी गयी।

गिरफ्तार अरोपिया:-

पहले गिरोह में लता धमड़े उम्र 35 वर्ष ,सोना धमडे उम्र 24 वर्ष,रत्ना धमड़े उम्र 35 वर्ष, सभी निवासी मानिकपुर चौकी जिला कोरबा व सुनीता देडहे उम्र 35 वर्ष निवासी बंजारी मन्दिर थाना बाराद्वार जिला जांजगीर शामिल है

दूसरे गिरोह में हिना डेढे उम्र 30 वर्ष,रीना डेढे उम्र 40 वर्ष,अनार धमधे उम्र 45 वर्ष सभी निवासी मानिकपुर चौकी जिला कोरबा है।

Banner