अरपापार को नगर पालिका बनानें की मांग...

# Neeraj Makhija | 15 Apr, 2022

बिलासपुर/- न्यायधानी बिलासपुर के अरपापार को पृथक नगर पालिका बनाने हेतू आज नागरिक सुरक्षा मंच के संयोजक अमित तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को ज्ञापन सौपा गया..

मुख्यमंत्री के नाम सौपे गए ज्ञापन में नागरिक सुरक्षा मंच ने कहा कि अरपापार सरकंडा क्षेत्र अब बिलासपुर शहर का बड़ा हिस्सा बन चुका हैं,इस क्षेत्र में बिलासपुर शहर की कुल आबादी का 35 से 40 प्रतिशत निवास करता हैं,साथ ही बता दे आपको वर्तमान में बिलासपुर निगम के 23 वार्ड हैं जो काफी बड़े बड़े भी हैं जिसे देखा जाए तो यहां की विकास की गति काफी धीमी हैं,जिससे क्षेत्र का विकास द्रुत गति से होगा साथ ही उपेक्षित अरपापार क्षेत्र की महत्वता बढ़ेगी..

नागरिक सुरक्षा मंच द्वारा सौपे गए ज्ञापन में उन्होंने आगे कहा कि पिछले 25 वर्षों से क्षेत्र की जनता यह मांग करते आ रही हैं,यदि अरपापार को पृथक नगर पालिका का दर्जा मिल जाता हैं तो वर्षों से लंबित बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होगी साथ ही विकास की गति भी तेज होगी..

ज्ञापन सौपने वालो में नागरिक सुरक्षा मंच बिलासपुर के संयोजक अमित तिवारी,देवेंद्र शर्मा,आर. के सिंह,राहुल सिंह,देवी सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहें..

Banner