गुरु तेग बहादुर जी के चार सौ साल प्रकाश पूरब की खुशी में सिख समाज रायपुर से निकली संदेश यात्रा मंगलवार पहुँचेगी बिलासपुर..

# Neeraj Makhija | 11 Apr, 2022

बिलासपुर/- गुरु तेग बहादुर जी के चार सौ साला प्रकाश पूरब की खुशी में सिख समाज रायपुर से एक संदेश यात्रा निकाली गई जो कि कवर्धा होते हुए मंगलवार को शाम 4:30 बजे बिलासपुर महाराणा प्रताप चौक में पहुंचेगी,जिसका बिलासपुर की संगत द्वारा वहां संदेश यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा,

बता दे आपको उक्त संदेश यात्रा का श्री गुरबचन लाल मखीजा,रामसिंह माखीजा,राजेश मखीजा,संजय माखीजा,प्रशांत ।माखीजा,विजेंद्र मखीजा,जतिन माखीजा,राकेश माखीजा,नीरज माखीजा,कुशल मखीजा जय माखीजा,वीर माखीजा एवं समस्त माखीजा परिवार द्वारा श्री गुरुनानक ढाबा बोदरी के पास स्वागत किया जाएगा..

उक्त संदेश यात्रा शिव टॉकीज चौक से होते हुए गांधी चौक से पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला जाएगा,गुरु तेग बहादुर जी की निशानियों के संगत को दर्शन कराए जाएंगे,गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा दयालबंद,सेंट्रल गुरुद्वारा गोंडपारा,सिरगिट्टी,27 खोली के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बड़े जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं..

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दयालबंद दी प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु दा अटूट लंगर भी वर्ताया जाएगा,13 तारीख संदेश यात्रा सुबह 9:00 बजे गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से कोरबा के लिए रवाना होएगी,इसमें विशेष रूप से गुरुद्वारा दयालबंद की प्रबंधक कमेटी का सहयोग रहा है

जिसमें नरेंद्र पाल सिंह गांधी,मनदीप सिंह गंभीर,सुरेंद्र सिंह छाबड़ा,जसपाल सिंह छाबड़ा,सुरजीत सिंह सलूजा, परमजीत सिंह सलूजा,महेंद्र सिंह गंभीर,अमोलक सिंह टुटेजा,अमोलक सिंह सलूजा,अजीत सिंह सलूजा, गुरभेज सिंह चावला,नरेंद्र पाल सिंह होरा,रोमिंदर सिंह अजमानी,अंकित गुंबर,त्रिलोचन सिंह अरोरा,जगमोहन सिंह अरोरा का विशेष योगदान रहा है..

Banner