IPL क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल फोन एवं ऑनलाइन- आईडी के माध्यम से सट्टा- संचालित करते दो सटोरिए गिरफ्तार..

# Neeraj Makhija | 09 Apr, 2022

बिलासपुर/- IPL क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल फोन एवं ऑनलाइन- आईडी के माध्यम से सट्टा- संचालित करते दो सटोरिए को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं,पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 6 लाख की सट्टा पट्टी सहित 30 हजार नगदी एवं 01 लैपटॉप 2 मोबाइल जप्त किया है..

बता दे आपको पुलिस कप्तान श्रीमती पारुल माथुर द्वारा बिलासपुर के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को IPL क्रिकेट मैच 2022 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करने वालों एवं कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया हैं..

इसी तारतम्य में शनिवार को एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना सरकंडा क्षेत्र में दो व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन एवं लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहे है,जिस पर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट प्रभारी हरविंदर सिंह एवं सरकंडा थानां प्रभारी परिवेश तिवारी प्रभारी ने सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिए,जिसके बाद टीम द्वारा चेन्नई vs हैदराबाद के क्रिकेट मैच में फोन एवं लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वाले 02 सटोरिए को रंगेहाथ पकड़ा वही पकड़े गए सटोरियों के कब्जे से 01 लैपटॉप, 02 नग मोबाइल, नगदी ₹30 हजार एवं 06 लाख रुपये का सट्टा पट्टी का हिसाब जप्त किया गया..

पकड़े गए गिरफ्तार आरोपी:-

01- वीरेंद्र साहू उर्फ विक्की पिताजी जीवराखन साहू उम्र 23 वर्ष निवासी बहतराई थाना सरकंडा बिलासपुर

02- श्याम पिता बलराम राज उम्र 24 वर्ष साकिन नाग नागिन तलाब, अटल आवास थाना सरकंडा बिलासपुर..

उजत संपूर्ण कार्यवाही में ACCU टीम प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी सरकंडा, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक जीवन साहू, आरक्षक बलवीर सिंह, दीपक उपाध्याय, गोविंद शर्मा, नवीन एक्का, विवेक राय, संजीव जांगड़े, महिला आरक्षक शकुंतला साहू का महत्व योगदान रहा..

Banner