बिलासपुर की शिल्पा साहू बनी छत्तीसगढ़ स्टेट टीम की कप्तान तो वही क्रिकेट संघ बिलासपुर के 8 महिला खिलाड़ियों का चयन भी हुआ छत्तीसगढ़ टीम में..

# Neeraj Makhija | 01 Apr, 2022

बिलासपुर /- बिलासपुर के 8 खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ स्टेट टी - 20 महिला टीम के लिए चयन किया गया है,तो वही बिलासपुर की ही शिल्पा साहू को छत्तीसगढ़ टीम की कमान सौंपी गई है..

चयनित किये गए इस टीम में छत्तीसगढ़ सीनियर महिला टी- 20 टीम में बिलासपुर के खिलाड़ियों में ऐश्वर्या सिंह, दुर्गेश नंदिनी साहू, प्रतिज्ञा सिंह, शिल्पा साहू, शिवि पांडे, श्रद्धा वैष्णव, सृष्टि शर्मा और यशी पांडे का चयन किया गया है..

क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सर्वप्रथम महिला खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया था और उसके बाद खिलाड़ियों का चयन कैंप और सलेक्शन मैच के लिए चयन किया गया जिसके पश्चात खिलाड़ियों के मध्य 4 सलेक्शन मैच 29 दिसंबर को भिलाई के कल्याण कॉलेज में कराया गया था और अभ्यास सत्र भी रखा गया था,जिसके पश्चात ही छत्तीसगढ़ स्टेट सीनियर टी - 20 टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया और महिला टी - 20 बीसीसीआई द्वारा सीनियर महिला टी 20 का आयोजन अप्रैल माह में प्रारंभ होने की संभावना है। सभी चयनित खिलाड़ियों का अभ्यास शिविर/ फिटनेस कैंप का आयोजन 1 अप्रैल से किया जाना है...

सभी महिला खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ सीनियर टी 20 स्टेट टीम में चयन होने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल देवेंद्र सिंह, अनुराग बाजपाई, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव महेंद्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह, राजेश शुक्ला कमल घोष ,टी साई कुमार, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , राजुल जाजोदिया, भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, प्रवीण कुमार,फिरोज अली, अभिषेक सिंह, शेख अल्फाज, महेश दत्त मिश्रा और सोनल वैष्णव इन सभी ने खिलाड़ियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की, उक्त जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दी गई..।

Banner