स्वर्गीय असगर स्मृति रात्रि कालीन अखिल भारतीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आज.

# Neeraj Makhija | 26 Mar, 2022

बिलासपुर/-  24 वा स्वर्गीय असगर स्मृति अखिल भारतीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह दिनांक 25 मार्च दिन शुक्रवार रात्रि 7:00 बजे शहर के हृदय स्थल राजा रघुराज सिंह स्टेडियम भव्य रुप से किया जाएगा,इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी आईपीएस,बिलासपुर जिलाधीश डॉक्टर सारांश मित्तर आईएएस व विशिष्ट अतिथि के रूप अशोक अग्रवाल डायरेक्टर द जैन इंटरनेशनल स्कूल की गरीमय उपस्थिति में संपन्न होगा..

उक्त विषय मे जानकारी देते हुए संस्थापक भुट्टो राज व अध्यक्ष निखिल खंडेलवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगातार 24 वर्षों से अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है,इस वर्ष भी प्रतियोगिता में बिलासपुर के अलावा नागपुर, रायपुर, भिलाई, जबलपुर, चांपा, रायगढ़, दुर्ग पिछले वर्ष की विजेता टीम चैंपियन भाग ले रही है.

इस प्रतियोगिता में स्वर्गीय असगर स्मृति की चमचमाती ट्रॉफी व नगद पुरस्कार सहित व्यक्तिगत वह आकर्षण इनाम दिया जाएगा प्रतियोगिता हेतु समस्त तैयारी पूर्ण कर ली गई है रात्रि कालीन हेतु मैदान में 8 विद्युत की टावर लगाई गई जिससे पूरा स्टेडियम दूधिया रोशनी से भरपूर है बाहर से आए खिलाड़ियों को रोकने खाने की व्यवस्था किया गया हैं..

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच महाकाल क्रिकेट क्लब विरुद्ध बाबा 11 के मध्य खेला जाएगा प्रतियोगिता में सभी मैच 10 10 ओवर के साथी अंतरराष्ट्रीय नियम से खेले जाएंगे...

Banner