जुआरियों पर गिरी कोतवाली पुलिस की गाज..

# Neeraj Makhija | 14 Mar, 2022

बिलासपुर/- 52 पत्ती से जूआ खेलते 11 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं,पकड़े गए जुआरियों से कुल 11,100 रूपये नगदी समेत 52 पत्ती ताश भी जप्त किया हैं..

मालूम हो कि ज़िलें में अवैध शराब,जुआ,सटटा पर रोक लगाने पुलिस कप्तान श्रीमती पारूल माथुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप द्वारा निर्देशित किया गया था.. इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर अवैध शराब व जुआ की कार्यवाही करने थाना प्रभारी सिटी कोतवाली प्रदीप कुमार आर्य एवं स्टाफ़ को क्षेत्र अंतर्गत यादव मोहल्ला टिकरापारा में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई.

जिसके बाद थाना प्रभारी स्टाफ सहित मौके पर पहुँच घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया,जहां मौके पर जुआ खेल रहे राजा गोयल पिता श्यामलाल गोयल उम्र 30 वर्ष,प्रकाश मानिकपुरी पिता बिसाहू उम्र 33 साल,राजा यादव पिता संतोष यादव उम्र 26 साल,गौरव यादव पिता संतोष यादव उम्र 26 वर्ष,ज्वाला प्रसाद वस्त्रकार पिता स्व. सुखदेव उम्र 22 साल,संजय मानिकपुरी पिता मुन्ना मानिकपुरी उम्र 26 साल को पकड़ा गया जिनके पास से 6100 रूपये नगदी व 52 पत्ती ताश जप्त कर 13 जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है.

इसी प्रकार दूसरे प्रकरण में दीपक धमगार पिता हेमराज उम्र 19 साल,गौरव देवांगन पिता कृष्णदेव उम्र 20 साल,राहूल यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 20 साल,राजमणी गोरख उर्फ राज पिता स्व. सौखीलाल उम्र 30 साल,कौशल पिता स्व. जीवनलाल चक्रधारी उम्र 24 साल को पकड़ा गया जिनके पास से 5000 रूपये व 52 पत्ती ताश जप्त कर धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई है..

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्या,उप निरी. रविन्द्र कुमार यादव,सहा. उप निरी. सुरेन्द्र कुमार तिवारी,आरक्षक रवि शर्मा, प्रेम सुर्यवंशी,अजय शर्मा,कमलेश,रंजीत खाण्डे परमेश्वर खैरवार,अनिल डे, थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही..

Banner