नारी शक्ति के हाथों में है इस जिले के सुरक्षा की कमान..

# Neeraj Makhija | 08 Mar, 2022

बिलासपुर /-  आज विश्व महिला दिवस पर जहां देश और दुनिया भर में नारी शक्ति का सम्मान कर महिला दिवस मनाया जा रहा है। वही दूसरी तरफ महिला सशक्तिकरण करण की बानगी प्रदेश के महत्वपूर्ण जिले न्यायधानी में देखने को मिल रही है। यहां जिले की सुरक्षा व पुलिसिंग की कमान एसएसपी पारुल माथुर के नेतृत्व में क़ई महिला पुलिस अधिकारियो के हाथों में है, जो कि अपनी घरेलू जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ ही बखूबी अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहीं हैं..

तीन माह पहले एसएसपी पारुल माथुर ने जिले के पुलीसिंग की कमान सम्हाली हैं। उनके अत्तिरिक्त महत्वपूर्ण पदों पर भी महिलाएं ही जिले की सुरक्षा व्यवस्था सम्हाल रहीँ हैं। यहां महिला व बच्चों के अपराध अनुसंधान सेल में एडीशनल एसपी गरिमा द्विवेदी हैं जो कि चकरभाठा सीएसपी का भी कार्यभार सम्हाल रहीँ हैं। इसके अत्तिरिक्त सिविल लाईन सीएसपी के पद पर मंजुलता बाज तैनात हैं। कोतवाली व सरकण्डा सीएसपी की दोहरी भूमिका स्नेहिल साहू बखूबी सम्हाल रहीँ हैं

कुल मिला कर कह सकते हैं कि जिले में लॉ एंड ऑर्डर बनाये रखने में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। महिला अधिकारियो के नेतृत्व में दर्रीघाट डकैती कांड,शिक्षक पोस्टिंग घोटाला, चिटफंड के आरोपियो की गिरफ्तारी के अलावा नशे के कारोबारियों पर प्रभावी नियंत्रण भी लगाया गया है,नशे के कारोबार की कमर तोड़ने के लिये प्रदेश का पहला नारकोटिक्स टीम बिलासपुर जिले में ही एसएसपी पारुल माथुर के द्वारा बनाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा व तत्काल मदद पहुँचाने के उद्देश्य से रक्षा टीम का गठन किया गया हैं। जो हर भीड़ भाड़ वाली जगह के अलावा स्कूल कालेजों के बाहर तैनात रह कर महिलाओं को। तत्काल सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाती हैं। इसके अलावा भिक्षावृत्ति करने वाले 20 बच्चो की पढ़ाई का जिम्मा भी रक्षा टीम ने उठाया हुआ है..

इन अधिकारियो के अलावा आईजी आफिस में एआईजी दीपमाला कश्यप ,आईजी आफिस में ही डीएसपी सुशीला टेकाम, डीएसपी माया ओसवाल, लाईन डीएसपी मंजुलता केरकेट्टा,निरीक्षक शीतल सिदार,महिला थाना प्रभारी अंजू चेलक,रक्षा टीम प्रभारी निरीक्षक दुर्गा किरण पटेल, शिकायत शाखा प्रभारी दुर्गेश्वरी चौबे, एसपी आफिस में रीडर के पद पर पदस्थ निरीक्षक गायत्री सिन्हा भी अपने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहें हैं।

Banner