स्पष्टिकरण को लेकर व्यंग कसने पर थाने के भीतर हुई सब इंस्पेक्टर व एएसआई के बीच जम कर उठा पटक..

# Neeraj Makhija | 07 Mar, 2022

बिलासपुर/- स्पष्टिकरण को लेकर एसआई पर व्यंग कसने की बात पर एसआई व एएसआई के बीच थाने में जम कर मारपीट हुई,मारपीट के बाद एसएसपी ने दोनो पुलिसकर्मियों को निलबिंत कर दिया हैं। घटना शनिवार की रात की है पर लाईन अटैच का आदेश आज जारी हुआ है..

मामले में मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के तारबाहर थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर मिलन सिंह व एएसआई भरत लाल राठौर के बीच शनिवार की रात कहा सुनी के बाद मारपीट हो गयी थी। जिसके बाद आज उन पर कार्यवाही की गयी हैं। शनिवार की रात 9 बजे के लगभग थाना के सभी स्टाफ अपने अपने काम मे बिजी थे। इसी दौरान सब इंस्पेक्टर मिलन सिंह को किसी मामले में उच्चाधिकारियों के द्वारा मिले स्पष्टिकरण के नोटिस को लेकर पुलिसकर्मियों के बीच चर्चा हुई। जिस पर एएसआई भरत राठौर ने सब इंस्पेक्टर मिलन सिंह पर नोटिस के सम्बंध में तंज कसते हुए कहा कि काम धाम नही करने पर नोटिस आएगा ही

एएसआई के व्यंग से तिलमिलाए एसआई और एएसआई के बीच जम कर विवाद हो गया। विवाद ने बढ़ते बढ़ते पहले गाली गलौच उसके बाद मारपीट का रूप ले लिया। एसआई व एएसआई के बीच जम कर जूतम पैजार हुई और दोनो ने एक दूसरे को थाने के अंदर ही जम कर पिटा। मारपीट में दोनो की वर्दी तक फट गई। अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनो को अलग करवाया। और झगड़ा शांत करवाया। झगड़े की सूचना पर थाना पहुँचे टीआई ने दोनो को समझाईश दी

मामले के संज्ञान में आने पर सीएसपी मंजुलता बाज भी थाने पहुँची औऱ घटना के सम्बंध में जानकारी ली। हालांकि सभी स्टाफ ने तात्कालिक तौर पर मारपीट की घटना उनके सामने घटित नही होने की बात कही और कहा कि उन्होंने मारपिट नही देखा है

मिली जानकारी के अनुसार मारपीट करने वाले दोनो पुलिसकर्मियों के बीच भी आपसी राजीनामा हो गया और उन्होंने घटना की शिकायत नही की। पर एसएसपी पारुल माथुर ने घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस विभाग जैसे अनुशासित विभाग में इस तरह की घटना को अनुशासनहिनता मानते हुए दोनो पुलिसकर्मियों को लाईन अटैच कर दिया है।

Banner