पंजाबी युवा समिति द्वारा आयोजित अलौकिक कीर्तन दरबार में 42 प्राणियो ने अमृत पान किया..

# Neeraj Makhija | 27 Feb, 2022

बिलासपुर/- पंजाबी युवा समिति द्वारा अलौकिक कीर्तन दरबार एवं अमृत संचार समागम का आयोजन 25 से 27 फरवरी तक दयालबंद गुरूद्वारा के पीछे भव्य पंडाल में किया गया,ज्ञात हो कि युवा समिति का यह आयोजन विगत 12 वर्षों से किया जा रहा है,जिसमे समूह साध संगत एवं गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश के नामी कीर्तन जत्थे हाजिरी भर के संगत को निहाल करते हैं..

वही आज अंतिम दीवान मे पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थे भाई हरजिंदर सिंह जी श्री नगर वाले,भाई सतविंदर सिंह हरविंदर सिंह दिल्ली वाले, भाई गुरुदेव सिंह जी ऑस्ट्रेलिया वाले,भाई मेहताब सिंह जी जालंधर वाले,हजूरी रागी भाई सतविंदर सिंह जी ने कथा कीर्तन से संगत को निहाल किया..

27 फरवरी को सुबह श्री दरबार साहिब अमृतसर से पधारे पंज प्यारों के द्वारा 42 प्राणियो ने खंडे बाटे की पाहुल छककर गुरु वाले बने कार्यक्रम में बिलासपुर के अलावा तखतपुर,मुंगेली,लोरमी,पंडरीया,कवर्धा,बिल्हा,सरगाव,पाली,कुंडाॅ,बेमेतरा,नवागढ़,भाटापारा,पथरिया,कोरबा, आदि जगहों से संगत भारी संख्या में पहुंची..

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह अरोरा, पूर्व अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह गंभीर, पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ, सचिव परमजीत सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गंभीर, सहसचिव अमोलक सिंह टूटेजा , जगमोहन सिंह अरोरा, भूपेन्द्र सिह गान्धी,युवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष जसपाल सिंह छाबड़ा, सचिव राजविंदर सिंह गंभीर, कोषाध्यक्ष कमलदीप सिह अरोरा, गुरुदीप सिंह आजमानी, चरणजीत सिंह गंभीर, हरदीप सिंह सलूजा, अमरजीत सिंह टूटेजा, बलजीत सिंह गंभीर, परमजीत सिंह उपवेजा, अनिल सलूजा, महेंद्र सिंह छाबड़ा, कुलवंत सिंह सलूजा, इन्द्रजीत सिंह इच्छपुरानी , दिलबाग सिंह छाबड़ा, बलविंदर सिंह सलूजा आदि का विशेष सहयोग रहा..

Banner