नशे के विरुध्द बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही जारी,एक बार फिर भारी मात्रा में पकड़ाया कफ सीरप..

# Neeraj Makhija | 24 Feb, 2022

बिलासपुर/- बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप जप्त किया हैं,पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से 2 लाख से अधिक रुपए की कोडीन कफ सिरप जप्त की हैं,पुलिस कप्तान पारुल माथुर ने उक्त मामलें का खुलासा बिलासागुड़ी में किया...

बता दे आपको जिले में नशे के कारोबार पर रोकथाम हेतु पुलिस कप्तान श्रीमति पारूल माथुर द्वारा जिला नारकोटिक्स सेल का गठन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप के नेतृत्व मे किया गया है,जिनके द्वारा नशे के कार्य मे संलिप्त सौदागरों के विरूध्द अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं..

पुलिस कप्तान ने बताया कि नारकोटिक्स सेल बिलासपुर एवं थाना सिरगिट्टी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने सफेद रंग कार के डिक्की में कोडिन कफ सिरप छिपाकर नया बस स्टैण्ड से रायपुर की ओर जाने वाला है..

वही मुखबीर से मिली सूचना के बाद थानां सिरगिट्टी पुलिस एवं नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम द्वारा योजना बनाकर नया बस स्टैण्ड के समीप घेराबंदी कर मुखबीर के बताये सूचना के अनुसार एक सफेद रंग की डिजायर कार को पकडा जिसमे एक व्यक्ति बैठा हुआ था जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम अजय राठौर पिता गणेशराम राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी कोसमंदा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा छ.ग. का रहने वाला बताया,वही पकड़े गए आरोपी से 750 नग प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरफ एवं डिजायर कार जप्त कर उसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया..

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार, उप.निरी.सागर पाठक थाना प्रभारी सिरगिट्टी, उप.निरी. मनोज नायक थाना प्रभारी चकरभाठा, उप.निरी. प्रसाद सिन्हा साइबर सेल, सउनि शीतला प्रसाद त्रिपाठी, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूत थाना सिरगिट्टी आरक्षक हेमन्त सिंह, अतुल सिंह, दीपक उपाध्याय, सत्य पाटले, विवेक राय, देव भोषले एवं सुरेन्द्र पटेल की प्रमुख भूमिका रही..

Banner