शराब दुकान ने किया जीना दूभर,मंगला गजमोहनी परिसर के आस-पास लोगो का...

# Neeraj Makhija | 15 Feb, 2022

बिलासपुर/- बिलासपुर की मंगला बस्ती से दीनदयाल रोड पर स्थित गजमोहिनी परिसर के रहवासियों ने मंगलवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौप मंगला की शराब दुकान और दारू भट्टी को कहीं अन्यत्र स्थानांतरित करने की पुनः उन्होंने मांग की हैं,वही जिला प्रशासन द्वारा ज्ञापन सौंपने वालों को यथाशीघ्र इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया है...

बतादे आपको गजमोहिनी परिसर मंगला के नागरिकों ने बताया कि मंगला की शराब दुकान और दारू भट्टी के कारण क्षेत्र के नागरिकों का जीना दूभर हो गया है,गजमोहिनी परिसर के बाजू में दारू भट्टी होने के कारण वहां की महिलाओं,बच्चों और बुजुर्गों को सर्वाधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है,उस इलाके में आये दिन झगड़े-फसाद होते रहते हैं

परिसर के सामने शिव मंदिर है,मंदिर के आसपास और सड़क पर ही असामाजिक तत्व शराब पीते हुए देखे जा सकते हैं,गजमोहिनी परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में रहने वाले करीब 50 से अधिक बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं समाजसेवी अरुण अग्रवाल के नेतृत्व में गुरूवार को कलेक्टर परिसर में एकत्र हुए और उन्होंने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा..

ज्ञापन में कहा गया है कि अकेले गजमोहिनी परिसर में 83 स्वतंत्र आवास, फ़्लैट तथा 50 वाणिज्यिक सह आवासीय इकाइयाँ हैं,वहां शराब दुकान और दारू भट्टी होने की वजह से क्षेत्र के नागरिकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,शाम होते ही यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है,कॉलोनी के सामने भी लोग शराब पीकर घूमते रहते हैं,नागरिकों ने अपनी सुरक्षा की दृष्टि से मंगला की शराब दुकान और दारू भट्टी को कहीं अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है,

ज्ञापन देने वालों में समाजजेवी अरुण अग्रवाल,चेतराम रजक,सुनील कुमार नागदेव,रश्मि उपाध्याय,अमित मित्तल,गंगेश शुक्ला,रवीना रानी, विवेक गुप्ता,संध्या वाणी,कल्पना शुक्ला,लीलादेवी करज़,हरेन घोष, सूरत साय,अभिषेक श्रीवास्तव उपस्तिथ रहें...

Banner