एडीएम जैन ने सप्ताह के शुरू दिन ही जिला कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण..

# Neeraj Makhija | 14 Feb, 2022

बिलासपुर/- कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम जयश्री जैन ने सप्ताह के शुरू दिन आज जिला कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कार्यालय खुलने के तय समय सवेरे 10 बजे तक विभिन्न शाखाओं के 6 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये,उन्हें चेतावनी देते हुये शो काज़ नोटिस जारी किया गया है..

सुश्री जैन ने कहा कि राज्य सरकार ने इस माह से सप्ताह में 5 कार्य दिवस घोषित करते हुए हर रोज़ सवेरे 10 बजे दफ्तर खुलने का समय नियत किया है,हर कार्यालय एवं अधिकारी कर्मचारी को इसका पालन अनिवार्य रूप से करना है

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोनिका वर्मा, अधीक्षक श्री सिदार भी उपस्थित रहें..

Banner