देशी पिस्टल सहित 2 नग जिंदा कारतूस के साथ शर्मा व रात्रे चढ़े सिविल लाइन पुलिस के हत्थें..

# Neeraj Makhija | 13 Feb, 2022

बिलासपुर/- सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दो युवक पिस्टल रखकर जाने वाले लोगो को दिखाकर डरा धमका रहे है। सिविल लाइन पुलिस ने दोनो युवकों को पिस्टल सहित ग्रिफ्तार कर हिरासत में ले लिया।वही उमके पास से पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद कर जप्त कर लिया गया..

बतादे आपको पुलिस कप्तान श्रीमती पारुल माथुर द्वारा गंभीर अपराधों की रोकथाम तथा फरार आरोपियों की पता तलाश कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्रीमती मंजू लता बाज के निर्देश में थाना सिविल लाइन से पेट्रोलिंग को थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कराया जा रहा है..

थानां प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि होमगार्ड चौक के पास एक स्कूटी में दो व्यक्ति हाथ में पिस्टल रखकर आने जाने वालों को डर रहे हैं और घूम रहे हैं,उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया,जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों का पता तलाश कर धरपकड़ करने के निर्देश प्राप्त हुए..

 

जिसके बाद थाना सिविल लाइन प्रभारी ने टीम बनाकर तत्काल मौके पर भेजा ज़हां दो व्यक्ति को एक स्कूटी में कुदुदंड की ओर जाते मिले जो पुलिस को देखकर भागने की फिराक में थे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया..

पकड़े गए युवकों ने अपना नाम स्वप्निल शर्मा निवासी प्रथम अस्पताल के पास सरकंडा तथा अमन रात्रे निवासी जरहाभाटा सिविल लाइन का बताए, पकड़े गए दोनों आरोपियों को खुलेआम पिस्टल रखकर आम लोगों में भय उत्पन्न करते पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया...

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में मुख्य रूप से थानां प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता,आरक्षक सरफराज खान,विकास यादव,मनोज बघेल की भूमिका सराहनीय रही.

Banner