सड़क दुर्घटनाओं को रोकने दुर्घटनाजन्य स्थानों पर लगाए जा रहे रिफलेक्टर..

# Neeraj Makhija | 13 Feb, 2022

जीपीएम/- जिले के राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने जीपीएम पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है,शनिवार को पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने यातायात प्रभारी विकास नारंग को जिले अन्तर्गत आने वाले दुर्घटनाजन्य स्थानों में से एक करिआम घाट से बसंतपुर तिराहा के पेड़ों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाने के निर्देश दिए..

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने करिआम घाटी से बसंतपुर तक रोड किनारे पेड़ों पर रेडियम रिफ्लेक्टिव टेप लगाया,जिससे रात में चलने वाले वाहन चालकों को अंधेरे में रोड की चौड़ाई का अंदाजा हो और दुर्घटनाओं में कमी आए..

ज्ञात हो कि जिले की सड़कों में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं,जिनमे से अधिकतर दुर्घटनाएं रात में होती है,इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज यातायात प्रभारी विकास नारंग और उनकी टीम ने लगभग 20 KM सड़क पर रोड किनारे के पेड़ों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके..

पुलिस अधीक्षक श्री बंसल ने यातायात प्रभारी को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द जिला क्षेत्रांतर्गत आने वाले समस्त ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट, व अन्य दुघर्टनाजन्य स्थानों पर स्थित पेड़ों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाएं। इससे रात में वाहन चालकों को सुविधा हो तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके..

Banner