बिलासपुर पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी,एक बार फिर नारकोटिक्स सेल व सिविल लाइन पुलिस को मिली सफलता..

# Neeraj Makhija | 09 Feb, 2022

बिलासपुर/- पुलिस ने दो लोगों से 21 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है। आरोपी हर महीने बनारस से ब्राउन शुगर लाकर बिलासपुर में बेचते थे। फिलहाल न्यायालय ने आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया है..

पुलिस कप्तान पारुल माथुर ने उक्त मामलें का खुलासा करते हुए बिलासागुड़ी में बताया कि जिले में नशे के कारोबार मे रोकथाम हेतु नारकोटिक्स सेल का गठन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के नेतृत्व में किया गया है,शहर में नशे के कार्य में संलिप्त सौदागरो के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त होने पर जिला स्तर पर गठित नारकोटिक्स सेल के सदस्य को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति बनारस गया हुआ है जो वापस बस से लौट रहा है और अपने पास ब्राउन शुगर रखा हुआ है..

 सूचना पर नारकोटिक्स सेल एवं सिविल लाईन थाना की संयुक्त टीम गठित कर मुखबिर के सूचना पर योजना बनाकर नेहरू चौक में घेराबंदी की गई। मुखबिर के बताए सूचना के आधार पर बस से उतरे एक व्यक्ति को पकडा गया जिससे पुछताछ करने पर अपना नाम आकाश खरे उर्फ छोटु निवासी बरनाक चौक यादव मोहल्ला सिरगिटटी बताया। स्थाई पता जरहाभाठा संत रविदास मार्ग दल्ला गली थाना सिविल लाईन का रहने वाला बताया। उसने जानकारी दी कि वह राहूल सिंह बहेलिया के लिए कार्य करता है और उसी के कहने पर वह बनारस जाकर सामान लाया है,आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 10.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके बाद एक अन्य आरोपी के आने का इंतजार किया गया और उसके आते ही घेराबंदी कर राहुल सिंह बहेलिया पिता सुखदेव सिंह बहेलिया ग्राम धरमपुरा मुंगेली वर्तमान पता जरहाभाठा, ओमनगर थाना सिविल लाईन को भी पकडा गया

जिसकी तलाशी लेने पर उसके पेन्ट के जेब से भी 10.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। आरोपीगणो से बारिकी से पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी राहूल सिंह आरोपी आकाश खरे के माध्यम से ब्राउन शुगर बनारस उत्तरप्रदेश से मंगाता था तथा आकाश खरे को सामान लेने के बदले 10000/- रू दिया करता था। आरोपी आकाश खरे का कार्य केवल बनारस जाकर ड्रग्स लाने का था आरोपी राहुल सिंह शहर में ब्राउन शुगर को सप्लाई करता था

इस प्रकार बिलासपुर पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो से कुल 21 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त किया और विधिवत् गिरफतार किया गया। आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा सदर 21 एन.डी. पी.एस एक्ट के पाये जाने से आरोपीगणों को गिरफतारी उपरांत न्यायालय आदेश पर रिमांड पर भेजा गया

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार, थाना प्रभारी तोरवा, निरीक्षक शनीप रात्रे, थाना प्रभारी सिविल लाईन, उपनिरीक्षक मनोज नायक थाना प्रभारी चकरभाठा, उपनिरीक्षक सागर पाठक, सायबर सेल बिलासपुर, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव थाना सिविल लाईन, आरक्षक हेमंत सिंह, अतुल सिंह, दीपक उपाध्याय, सत्या पाटले, विवेक राय की प्रमुख भुमिका रही..

मालूम हो कि बिलासपुर पुलिस ने इसके पहले भी 10 ग्राम ब्राउन शुगर आरोपी लोकेश पाल उर्फ लल्ला पिता सीताराम पाल उम्र 31 साल निवासी विकास नगर थाना चकरभाठा से जब्त किया था

02. थाना सिविल लाईन में अपराध कमांक 166/2022 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 2.900 किलोग्राम ग्रांजा आरोपिया निशु लक्ष्मी पटेल पति धरमवीर पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सेमरचुआ थाना जरहागांव जिला मुंगेली छ0ग0

03. थाना हिरी अपराध क्रमांक 24/2022 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 1.200 किलोग्राम ग्रांजा आरोपी राकेश कौशिक निवासी ग्राम हरदी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ0ग0

04. थाना रतनपुर अपराध कमांक 42/2022 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 10 किलोग्राम ग्रांजा आरोपी गौरव सिंह निवासी पटना बिहार

05. थाना रतनपुर अपराध कमांक 59/2022 धारा 20 धारा बी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 03 किलोग्राम ग्रांजा आरोपी अशोक पटेल, विजय भोई, निवासी ग्राम हरदीडीह सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0

06. थाना सिरगिटटी अपराध क्रमांक 93/2022 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 13 किलोग्राम ग्रांजा आरोपी संजय कुमार पटेल, लेच्छीराम पटेल, टेकलाल पटेल सभी साकिनान भातखंदा जगदीशपुर थाना साकरी महासमुंद

07. थाना सिरगिटटी अपराध क्रमांक 95/2022 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत् कुल 08 किलोग्राम ग्रांजा आरोपी प्रोसेनजीत सिल, मोहम्मद समीर उर्फ बकरा मुडी उर्फ सलमान सभी साकिनान गणेश नगर चुहचुहिया पारा थाना सिरगिटटी

08. थाना सरकण्डा अपराध क्रमांक 142/2022 धारा 21 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत कुल 11 ग्राम एम.डी. एम.ए (मेथेलिन डाई ओक्सी मेथेम फेटामाईन) आरोपी आदर्श अग्रवाल, आकाश भारद्वाज, अश्वनी साहू सभी साकिनान रायपुर

09. थाना सिविलि लाईन अपराध क्रमांक 170/2022 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 21 ग्राम ब्राउन शुगर आरोपी आकाश खरे एवं राहुल सिंह बहेलिया साकिनान जरहाभाठा थाना सिविल लाईन

वही इस अभियान मे बिलासपुर पुलिस के द्वारा अभी तक कुल 09 प्रकरण, निम्नलिखित जप्त मादक पदार्थ, माल, कुल 18 आरोपी एवं कुल 3,43,000 रूपये कीमती मादक पदार्थ बरामद किया गया

कुल जप्त मादक पदार्थ :

एम.डी.एम.ए (मेथेलिन डाई ओक्सी मेथेम फेटामाईन) – कुल 11 ग्राम कीमती 55000/

ब्राउन शुगर, ब्राउन कुल 31 ग्राम कीमती –93000/

गांजा – कुल 39.100 किलोग्राम कीमती 1,95,500

उपरोक्त जप्तशुदा मादक पदार्थ की कुल कीमत 3,43,000/- (तीन लाख तिरालिस हजार रू मात्र)

Banner