अपराधियों की अब खैर नहीं,तीसरी आंख की रहेंगी पैनी नजर...

# Neeraj Makhija | 09 Feb, 2022

बिलासपुर/- बृहस्पति बाजार और उसके आसपास का पूरा क्षेत्र CCTV कैमरे के रेंज में आ गया है,अब यहां आने वाला हर शख्स तीसरी नजर की जद में रहेंगे,ऑपरेशन सिक्योर सिटी के तहत 8 स्थानों पर कैमरे लगाए गए है,बाजार में आने वाले लोग बाइक चोरी से परेशान थे,जिसे लेकर अब आने जाने वाले लोग सुरक्षित महसूस करेंगे...

मालूम हो कि मिशन सिक्योर सिटी के तहत पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतन लाल डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारुल माथुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं सिटी पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्रीमती मंजुलता बाज के मार्गदर्शन पर बृहस्पति बाजार व्यापारी संगठन के अध्यक्ष एवं सदस्य गणों से बृहस्पति बाजार में आये ग्राहकों की बाइक/स्कूटी एवं अन्य सामान की चोरी पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने हेतु Csp सिविल लाइन एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन के द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु चर्चा उपरांत सहमति मिलने पर उनके साथ साथ बाजार के आसपास के व्यापारीयो से भी चर्चा कर जनसहयोग से 8 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया,उक्त सीसीटीवी कैमरा लगने से चोरी की घटना के साथ साथ अन्य छोटी बड़ी घटना में भी आरोपी तक पहुंचने में सहयोग मिलेगा व बाजार में आये ग्राहकों का बाइक स्कूटी आदि चोरी नही होगा

उक्त सीसीटीवी कैमरा बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप द्वारा बृहस्पति बाजार सब्जी मंडी अध्यक्ष श्याम कुमार साहू ,सन पेंट के संचालक अनिल कुमार मतलानी के साथ लगे सभी सीसीटीवी कैमरा का टेस्टिंग किया गया..

वही बिलासपुर पुलिस व्यपारियो एवं कॉलोनी वासियों से अपील भी की है कि सुरक्षा को दृष्टि को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरा अपने अपने परिसर में लगावे ताकि किसी भी प्रकार की घटना को रोकने के सहयोग मिल सके

Banner