राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ टीम के सदस्य एवं गवर्नमेंट स्कूल योगा ग्रुप परिवार के सदस्यों ने किया योग...

# Neeraj Makhija | 30 Jan, 2022

बिलासपुर/- रविवार को शहर के हृदय स्थल गवर्मेन्ट स्कूल मैदान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा 7:00 बजे गवर्मेन्ट स्कूल योगा ग्रुप के सदस्यों और शहरवासियों के द्वारा स्कूल मैदान में सूर्य नमस्कार व योगाभ्यास किया गया,जिनमें यम,नियम, आसन,प्राणायाम,प्रत्याहार,धारणा, ध्यान व समाधि आठ अंग है,ज्ञात हो कि योग के इन अंगों के अभ्यास से सामाजिक तथा व्यक्तिगत आचरण में सुधार आता है,शरीर में ऑक्सीजन युक्त रक्त के भली-भॉति संचार होने से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, इंद्रियां संयमित होती है तथा मन को शांति एवं पवित्रता मिलती है मालूम हो कि सुबह का समय हेल्थ के लिए सबसे बढ़िया होता है,इस समय ताजा हवा मिलती है जिससे मन शांत रहता है और स्वस्थ ऑक्सीजन से बॉडी भी हेल्दी रहती है,सुबह के समय दिमाग में सकारात्मक विचार आते हैं..

सदस्यों का कहना है कि आप जिस तरह दिन की शुरुआत करते हैं,उसका असर आपके दिनभर के मूड और काम पर पड़ता है,अगर आप शुरुआत अच्छी करते हैं तो दिनभर आपका मन और मूड अच्छा रहता है,सुबह के सूर्य की किरणें बेहतर स्वास्थ्य के लिए नितांत आवश्यक हैं,यह वह शक्तिशाली शक्ति है जो सभी जीवन के आसपास ही है..

उनका मानना है कि सुबह के समय वर्कआउट या एक्सरसाइज करने से शरीर को सबसे अधिक फायदे मिलते हैं,वहीं सुबह के समय योग करना भी अधिक लाभकारी होता है,सुबह के समय 30 मिनट भी योग का अभ्यास शरीर को स्वस्थ और दिमाग को सक्रिय बनाने में मदद करता है..

 

देखा जाए तो योग रोजमर्रा की जीवनशैली के लिए एक परिपूर्ण दृष्टिकोण है,इसके लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है,इस दौरान अटल विश्व विद्यालय के कुलपति अरुण दिवाकर नाथ बाजपई,संघ प्रमुख प्रदीप देशपांडेय,काशीनाथ घोरे,अमर अग्रवाल,प्रदीप शर्मा,डॉ. विनोद तिवारी,धनंजय गोस्वामी सहित बच्चों से लेकर बड़े सभी उम्र के लोग काफी संख्या में एकत्रित हुए...

 

बता दे आपकों कि पिछले कुछ वर्षों से गवर्नमेंट स्कूल मैदान में योगा ग्रुप परिवार द्वारा लगातार योगा अभ्यास सहित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैं,योगा ग्रुप परिवार के अध्यक्ष सुरेंद्र रवानी ने बताया कि पिछले कुछ सालों से हमारी टीम लगातार यहां योगाभ्यास किया जाता हैं,वही उनकी टीम के द्वारा मैदान में पौधें भी लगाए गए है जिनकी देखभाल भी टीम के सदस्यों द्वारा किया जाता हैं..

Banner