ज्वैलरी दुकान संचालक से बाइक सवार युवकों ने ज़ेवर से भरा बैग लूट हुए फ़रार...

# Neeraj Makhija | 29 Jan, 2022

बिलासपुर/- कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रपटा चौक पर अज्ञात बाइक सवारों ने एक बुजुर्ग से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी पहले से स्कूटी सवार पर बुजुर्ग रेकी कर रहे थे। जैसे ही मौका मिला आरोपियों ने बुजुर्ग से बैग छीना और बाइक पर सवार होकर हटरी चौक की ओर फरार हो गए। इधर घटना की सूचना पाकर अलर्ट हुई पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के चारो तरफ आरोपियों की तलाश कर रही हैं..

मामले में मिली जानकारी के मुताबिक कुछ ही देर पहले रपटा चौक पर अज्ञात दो युवकों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है, चिंगराजपारा की तरफ से आ रहे स्कूटी सवार एक बुजुर्ग पेशे से सोनार है जो कि अमरैया चौक के पास राधिका ज्वैलर्स नाम से दुकान है,इसी दौरान अज्ञात बाइक सवारों ने ज्वेलरी से भरे बैग को लूटा और फर्राटे से भाग निकले

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुजुर्ग के पीछे पीछे आ रहे थे जैसे ही रफ्ता चौक के पास एक कार गुजरी बुजुर्ग कुछ देर के लिए वहां ठहर गए बस इसी का फायदा उठाकर एक युवक बाइक से उतरा और बुजुर्ग के पास से रखा बैग लेकर बाइक में बैठ फरार हो गया फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और पीड़ित से पूछताछ कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Banner