नशे के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही जारी..

# Neeraj Makhija | 24 Jan, 2022

बिलासपुर/- न्यायधानी बिलासपुर में नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी हैं,वही इस बार चकरभाठा पुलिस ने ब्राउन सुगर के साथ युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं,वही पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं

मामले का खुलासा करते हुए ASP उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस कप्तान श्रीमति पारूल माथुर द्वारा नशा के विरूध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था.. वही अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में थानां प्रभारी सुनील तिर्की द्वारा क्षेत्र में मुखबीर तैनात कर जानकारी एकत्रित कर रहे थी,

इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि चकरभाठा में एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीला पदार्थ रखा हैं,जिसके बाद तत्काल मुखबीर के बताये स्थल में पहुँच घेराबंदी कर आरेापी को पकड़ पुछताछ किया गया,पूछने पर युवक ने अपना नाम लोकेश पाल ऊर्फ लल्ला पिता सीताराम पाल उम्र 31 साल निवासी वार्ड क्रमांक 11 विकास नगर थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0 के रहना बताया आरोपी का तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से पेन्ट की जेब से तीन नग सफेद कागज के पैकेट में भूरा पाउडर जैसा पदार्थ (नशीला ब्राउन शुगर) करीबन 09-10 ग्राम ,कीमती करीब 50,000 रूपये एवं नगदी रकम 1100 रूपये तथा एक नग सेमसंग कंपनी का स्क्रीनटच मोबाईल मिला जिसे मौके पर विधिवत जप्ती कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया..

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुनील तिर्की, उप निरीक्षक जे0एस0 ठाकुर, प्र0आरक्षक 388 सिध्दार्थ शंकर पाण्डेय, आरक्षक 444 विकास राठौर,आर0 1233 विनोद सूर्यवंशी, आर0 1244 सतीश यादव, आर0 1431 अर्जुन जांगडे एवं आर0 856 राजेश सिंह का महत्पूर्ण योगदान रहा है।

Banner