दूध,दही,खोवा के चक्कर मे बल्ली के खाते से 47 हजार हुआ गायब..

# Neeraj Makhija | 12 Jan, 2022

बिलासपुर/- साइबर ठग के गिरोह ने एक बार फिर शहर के एक व्यापारी को अपना शिकार बनाया हैं,पेमेंट करने के शातिर तरीक़े से एटीएम कार्ड की फ़ोटो और सीवीवी नम्बर लेकर खाते से 47 हजार रुपए से अधिक पार कर दिया..

मामले में मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कश्यप कॉलोनी मे रहने वाले राजेश बलेचा उर्फ बल्ली जो गांधी चौक है स्थित गुरुनानक स्वीट्स होटल का संचालन करते हैं उन्होंने थाने पहुंच लिखित शिकायत कि उन्होंने बताया कि उनके पास एक अंजान नंबर से फोन आया जिसमें सामने वाले ने उन्हें अपने आप को आर्मी वाला बताया और दूध पनीर खोवा दही का आर्डर लिखवा के बाद पेमेंट करने के बहाने उनसे उनके एटीएम कार्ड की फोटो और सीवीवी नंबर प्राप्त करने के पश्चात उनसे ओटीपी मांगकर उनके खाते से क़ई किस्तों में 47775 रुपये पार कर दिए, जिसके बाद होटल संचालक को ठगी का एहसास होने पर उन्होंने तत्काल बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने के बाद थाने पहुंच इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई

वहीं पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत के बाद मोबाइल नंबर 9827767912 के धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है..

Banner