बढ़ते कोरोना संक्रमण के मध्य कलेक्टर मित्तर ने जारी की नई गाईडलाइन जारी..

# Neeraj Makhija | 11 Jan, 2022

बिलासपुर/- बिलासपुर में कोरोना से बिगड़ते हालत को देखते हुए कलेक्टर ने नई और संशोधित गाइडलाइन जारी की है। इस आदेश के अनुसार अब सरकारी कार्यालयों में आम लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। लोग सिर्फ जरूरी कार्य से ही ऑफिस जा सकेंगे। इसी तरह शासकीय दफ्तरों में एक तिहाई कर्मचारी ही नजर आएंगे। इसके लिए रोस्टर के अनुसार उन्हें ऑफिस जाना होगा। यह व्यवस्था 12 जनवरी से लागू करने का आदेश दिया गया है।

मालूम हो कि प्रदेश के साथ ही बिलासपुर में भी कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। इसके बाद भी संक्रमण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। स्थिति यह है कि लगातार सरकारी ऑफिस, निजी संस्थान, कॉलेज सहित अन्य संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने संशोधित गाइडलाइन जारी किया है

 इसमें राज्य शासन के दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए कोविड नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए 12 जनवरी से विभिन्न दफ्तरों में आम लोगों के आने-जाने पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है। ऐसे में लोग सिर्फ आवश्यक काम होने पर ही ऑफिस पहुंच सकेंगे। इसी तरह जिला कलेक्टर कार्यालय, अधीनस्थ कार्यालय व समस्त विभाग, शासकीय कार्यालयों में शासकीय कार्य संचालन के लिए एक तिहाई कर्मचारियों को ही ऑफिस बुलाने के आदेश दिए गए हैं।

इस व्यवस्था के अनुसार रोस्टर बनाकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने कहा गया है। कार्यालय में मौजूद रहेंगे अफसर जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी वरिष्ठ अधिकारियों, द्वितीय श्रेणी अधिकारियों और कार्यपालिक अधिकारियों की उपस्थिति शत प्रतिशत रहेगी। यानी की उन्हें नियमित ऑफिस जाना होगा।

इन अफसरों को कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिए समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा..

Banner