बिलासपुर में दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या तो वही अब मौत के आंकड़ों में भी हो रही बढ़ोत्तरी..

# Neeraj Makhija | 11 Jan, 2022

बिलासपुर/- जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तो बढ़ रही है,लेकिन वही दूसरी ओर अब धीरे-धीरे मौत के आंकड़ों ने भी रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है,स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में सोमवार को 441 नए मरीज मिले,जिनमें अतिरिक्त तहसीलदार,पुलिस डिपार्टमेंट,हाई कोर्ट,डॉक्टर्स सहित शहर के चप्पे-चप्पे में कोरोना के नए मामलें मिले हैं,वहीं विभिन्न् अस्पतालों में भर्ती चार कोरोना मरीजों की मौत हुई है,इसमें दो बिलासपुर जिले और अन्य दो जांजगीर-चांपा जिले के निवासी हैं,मौत की संख्या बढ़ने से फिर कोरोना महामारी की दहशत लोगों में बढ़ने लगी है..

प्रतिदिन संक्रमण की रफ्तार को कम करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है,लेकिन संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही क्रम में चल रहा है,इसी बीच अब मरीजों की मौत होने के आंकड़े भी बढ़ने लगे हैं,बीते रविवार को एक की मौत हुई थी,वहीं सोमवार को एक साथ चार मरीजों की मौत ने दूसरी लहर के शुरुआती दिनों की याद दिला दी है..

ठीक इसी तरह दूसरी लहर में मौत का आंकड़ा बढ़ा था फिर स्थिति भयावह हो गई थी,वहीं अब तीसरी लहर में भी कुछ ऐसी ही स्थिति बन रही है,इससे जिला प्रशासन के साथ ही जिलेवासी भी डरे हुए हैं,स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक चिंता इस बात की भी है कि बाजार में लोगों की भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही है,ऐसे में यदि लोग लापरवाही करते हैं तो इसके दोबारा गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं..

देखा जाए तो कोरोना संक्रमण को गाइडलाइन का पालन करने से ही आने वाले दिनों में संक्रमण की रफ्तार धीमी की जा सकती है,लेकिन, लापरवाही चलती रही तो कोरोना पूरी तरह से बेकाबू हो जाएगा,ऐसे में जिला प्रशासन स्तर पर संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं,लेकिन इसके बाद भी स्थिति नियंत्रण में आने के बजाय बिगड़ती ही जा रही है..

वही अब शहर के बाद गांवों में लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही हैं,पूरा शहर संवेदनशील हो चुका है,ऐसा कोई मोहल्ला भी नहीं बचा है जहां मरीज न हों,स्वास्थ्य विभाग का पूरा फोकस शहरी क्षेत्र में है,इस वजह से ग्रामीण क्षेत्र की अनदेखी हो रही है,जबकि ग्रामीण क्षेत्र में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है,लेकिन इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है..

दिशा-निर्देशों का करें पालन

1 - हर आधे घंटे में सैनिटाइजर से हाथ साफ करें या फिर हैंडवाश और साबुन से हाथ धोएं.

2 - शारीरिक दूरी का पालन करें।

3 - बिना मास्क पहने घर से न निकलें।

4 - भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें।

5 - लक्षण आने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें।

6 - पौष्टिक भोजन का सेवन करें।

7 - बेवजह घर से न निकलें..

इस तरह मिल रहे मामलें..

चार जनवरी - 152

पांच जनवरी - 245

छह जनवरी - 310

सात जनवरी - 270

आठ जनवरी - 369

नौ जनवरी - 323

10 जनवरी - 441

Banner