दो दर्जन जुआरिओ को पुलिस टीम ने पकड़ क़र नगदी समेत 25 लाख की सम्पत्ती की जब्त..

# Neeraj Makhija | 10 Jan, 2022

बिलासपुर— सिरगिट्टी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक जुआरियों को घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया है,बताया जा रहा है कि पकड़े गए जुआरियों में कई चेहरे रसूखदार परिवार से भी जुड़े है या फिर स्वयं रसूखदार भी है,बताया जा रहा है कि पकड़े गए सभी जुआरियों ने बचने का जमकर प्रयास किया। लेकिन पुलिस के सामने किसी की नहीं चली। पुलिस ने इस दौरान करीब तीन लाख रूपए नगद समेत 52 पत्ती और दर्जनों गाड़ियों को भी बरामद किया है।सभी जुआरियों पर पुलिस ने जुआ एक्ट 13 के तहत अपराध दर्ज किया है।                

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस कप्तान पारुल माथुर को लगातार रायपुर रोड के आउटर के एरिया में लगातार जगह बदल बदल क़र जुआ चलने की जानकारी मिल रहीं थीं. जिस पर उन्होने पुलिस कर्मियों को जानकारी जुटाने के लिए लगाया हुआ था. उन्हें जानकारी मिली कि नगरौडी, हरदी, लिमतरी में जगह बदल बदल क़र जुआ खिलाया जा रहा हैं. जिस पर सिरगिट्टी थानेदार फैजुल होदा शाह को लोकेशन पता क़र रेड मारने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिए.

सिरगिट्टी थानेदार फैजुल होदा शाह ने जुआरिओ का पता करने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया. उन्हें सुचना मिली कि ग्राम नगरौडी व ग्राम हरदी की सीमा पर 25 से 30 जुआरी महफ़िल जमा क़र खुले स्थान में जुआ खेल रहें हैं. थाना प्रभारी द्वारा पहले अपने दो आरक्षकों को सादी वर्दी में भेज क़र सुचना की तस्दीक करवाई. पता चला कि जुआरिओ ने पुलिस पार्टी कि सूचना देने हेतु चारों दिशाओं में अपने पॉइंटर लगा रखे हैं औऱ खुले मैदान में जुआ खेल रहें हैं. जुआरिओ को पकड़ने के लिए अलग अलग थानों से टीम तैयार की गयीं. चारों दिशाओं में पुलिस पार्टी को लगाया गया औऱ एक पार्टी टाटा 407 में हमाल व मजदूर बन क़र जुआ खेल रहें स्थान तक पहुंची इस दौरान जुआरिओ के पॉइंटर को भी उठा लिया. जुआरिओ को 407 में पुलिस टीम के होने की आशंका हो गयीं. जिस पर जुआरी इधर उधर भागने लगें. पुलिस टीम ने दौड़ा क़र दो दर्जन जुआरिओ को पकड़ा.

 

संयुक्त पुलिस टीम को नगरौडी और हरदी सीमा पर जुआ खेल रहे जगह पर अलग-अलग टीम को रवाना किया गया। चारो ओर से घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की गयी। मौके पर कुल 24 जुआरियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हिरासत में लिया गया। जुआरियों के कब्जे से कुल नगदी रकम 2 लाख 55 हजार 710 रूपये, 26 दुपहिया वाहन और 1 नग  सियाज कार को बरामद किया गया।           

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने बावन पत्ती समेत कुल 13 लाख की सम्पत्ति को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान सामने आया कि पल्ला उर्फ विरेन्द्र आटले और सोनू खटिक बाहर से जुआरियों को बुलाकर फड़ लगाते हैं,बताया जा रहा है कि रास्ते में जुआरिओ के पॉइंटर को भी उठाया गया,इस दौरान फड़ चलाने वाले पल्ला व सोनू खटीक की थाने में हुई जम क़र खातिरदारी भी हुई,ज्ञात हो कि जुआ संचालक हैं पल्ला को पूर्व में आईपीएस शलभ सिन्हा ने भी सीपत में पकड़ क़र जम क़र ठुकाई की थी,वही इस दोनो पर अलग से प्रतिबन्धक कार्यवाही की जा रही है

जुआरियों की धरपकड़ में मुख्य रूप से थाना प्रभारी सिरगिटटी फैजुल होदा शाह, प्रधान आरक्षक बलराम विश्वकर्मा, मनोज राजपूत, अनिल साहू, देवमून सिंह पुहूप. अशोक कश्यप, आरक्षक मिथलेश सोनी, अफाक खान, बोधुराम कुम्हार, अशोक कोरम, संजय यादव, रमेश साहू, देवेन्द्र भोषले, प्रशांत महिलांगे, विरेन्द्र साहू, दीपक उपाध्याय, संजीव जांगडे, जय साहू, सत्य पाटले, अतुल एवं विवेक की अहम् और सराहनीय भूमिका रही।  

पकड़े गए जुआरिय़ों के नाम

1. गोविन्द पिता रामकुमार रजक उम्र 25 वर्ष पता हेमूनगर थाना तोरवा बिलासपुर

2. लोकेश जगत पिता जवाहर लाल उम्र 38 वर्ष पता पोडी थाना सिरगिट्टी

3. संजय धुव पिता स्व. रामू धुव उम्र 39 वर्ष पता विकास नगर चकरभाठा

4. मोनू प्रधान पिता जगदीश प्रधान उम्र 32 वर्ष पता वार्ड क. 11 बिल्हा थाना बिल्हा

5. रामकुमार केवट पिता राजाराम केवट उम्र 42 वर्ष पता पोडी थाना सिरगिट्टी

6. असगर अली पिता मोह. साकिर उम्र 42 वर्ष पता देवरीखुर्द थाना तोरवा

7. प्रदीप पिता हीरामन सोनवानी उम्र 21 वर्ष पता कोरमी थाना सिरगिट्टी

8. प्रमोद कुर्मी पिता राजू कुर्मी उम्र 23 वर्ष पता सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी

9. आशीष बेला पिता किशोर बेला उम्र 31 वर्ष पता देवरीखुर्द थाना तोरवा

10. निरज तिवारी पिता राजाराम तिवारी उम्र 44 वर्ष पता सकरी थाना सकरी

11. अजय कुमार पिता राजकुमार कौशिक उम्र 35 वर्ष पता तिफरा थाना सिरगिट्टी

12. नितेज पिता सुरेश महतो उम्र 24 वर्ष पता शंकरनगर तोरवा थाना तोरवा

13. संजू केशी पिता शिवलाल केशी उम्र 39 वर्ष पता टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली

14. रितेश बंजारा पिता स्व. फन्ते सिंह उग्र 32 वर्ष पता देवरीखुर्द थाना तोरवा

15. देवप्रसाद राठौर पिता स्व. काशीराम राठौर उम्र 53 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी

16. सोनू अहिरवार पिता विजय अहिरवार उम्र 20 वर्ष पता लिगियाडीह थाना सरकण्डा

17. पल्ला आटले पिता राजकुमार आटले उम्र 32 वर्ष पता दयालबंद थाना कोतवाली

18. संदीप सोनवानी पिता संतोष उम्र 29 वर्ष पता छोटी कोनी थाना कोनी

19. शिव पाटले पिता महेश पाटले उम्र 32 वर्ष पता किरारी गोठी थाना बिल्हा

20. नरेन्द्र पिता लैनू मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष पता पत्थरखान भाठा थाना बिल्हा

21. विनोद साहू पिता गोपाल साहू उम्र 32 वर्ष पता तिफरा थाना सिरगिट्टी

22. सोनू खटीक पिता स्व. रंजन खटिक उम्र 42 वर्ष पता टिकरापारा थाना कोतवाली

23. रिखीराम पिता धनीराम पटेल उम्र 40 वर्ष पता भरारी थाना रतनपुर

24. गणेश वस्त्रकार पिता संतोष वस्त्रकार उम्र 38 वर्ष पता कुंदरापारा थाना सिरगिट्टी

Banner