जीएसटी दर में वृद्धि के विरोध में आज बन्द रहीं बिलासपुर की सभी जूता-चप्पल दुकानें..

# Neeraj Makhija | 05 Jan, 2022

बिलासपुर/- जूते चप्पल पर जी एस टी दर वृद्धि के विरोध में आज बिलासपुर के समस्त निर्माता,होलसेल व रीटेल संघ ने अपने- अपने व्यवसाय पूरे दिन बंद कर विरोध प्रदर्शन किया एवम कोविड नियमानुसार बैठक आयोजित की जिसमें सभी सदस्यों ने सरकार द्वारा जूते चप्पलों पर जीएसटी में दर वृद्धि को पूर्णतः ग़लत व निराधार बताया..

इस दौरान होलसेल शू चेम्बर के अध्यक्ष प्रभाकर मोटवानी ने कहा जीएसटी वृद्धि दर से समस्त फूट वियर व्यापारी बेहद नाराज़ व वित्त मंत्रालय द्वारा पारित आदेश से दुखी व व्यतीत है उन्होंने बताया 1000 तक के जूते चप्पल का उपयोग मुख्यतः विद्यार्थी ,ग्रामीण व निम्न मध्यम श्रेणी के लोग उपयोग करते है अर्थात् जीएसटी दर बढ़ने से इसका सीधा असर देश की गरीब जनता पर पड़ेगा और जनता को महंगाई के रूप में इसका सामना करना पड़ सकता है साथ ही थोक व चिलहर व्यापारियों को जीएसटी दर में वृद्धि होने से भारी नुक़सान झेलना पड़ेगा क्योंकि उनके द्वारा ख़रीदे गए माल तथा बचत स्टॉक पर 5% gst का input प्राप्त है और उन्हें 12% gst का भुगतान कर माल बेचना पड़ेगा तो अतिरिक लग रही 7% gst का समायोजन कैसे कर पायेंगे..

इस दौरान उन्होंने वित्त मंत्री ल श्रीमती निर्मला सीता रमन के नाम एक झापन पत्र के माध्यम से अवगत करने हेतु तथा कपड़े व टेक्स्टायल की भाती जूते चप्पल पर भी जीएसटी दर बढ़ोतरी को फ़िलहाल स्थगित करने का निवेदन किया गया है,फूट वियर निर्माता संघ के अध्यक्ष अर्जुन गुरबनी व इंदर गुरबनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए..

कैट के बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष किशोर पंजवानी ने फूट वियर संगठन को समर्थन व सहयोग देने की बात कही , वही बैठक में रीटेल फूट वियर के अध्यक्ष मनीष मोटवानी ने बताया की आज जब ऑनलाइन मार्केट व महामारी कोविड से अब तक एक रीटेल व्यापारी बमुश्किल दौर से गुजर रहा है वही जीएसटी मे आयीं वृद्धि व्यापारियों के लिये आगे बहुत मुश्किल दौर होगा रीटेल व्यापार संघ इसका विरोध करता है..

बैठक में श्री चंद दयालानी ₹,भरत मोटवानी,राजू तहिलयानी,कन्हैया दयालानी,मुन्नोवर भाई,प्रकाश मोटवानी,अमित मखीजा,दिलीप दयालानी,लक्ष्मण दयालानी,कैलाश,दिलीप रोहरा,लक्ष्मण दयालानी आदि उपस्थित रहें.

Banner