छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट के अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक रंजन तिवारी ने दिया इस्तीफा..

# Neeraj Makhija | 04 Jan, 2022

बिलासपुर/-छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट अतिरिक्तमहाधिवक्ता श्री विवेक रंजन तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है,श्री तिवारी ने अपना इस्तीफा राज्य सरकार के विधि विधायी विभाग को भेज दिया है,हालांकि उनके इस्तीफे के निर्णय ने चर्चाओं को सरगर्म कर दिया हैं,.

श्री विवेक रंजन तिवारी अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर पिछले दो वर्षों तक कार्यरत थे,उन्हें कुछ महीने पूर्व ही वरिष्ठ अधिवक्ता घोषित किया गया था,वे म.प्र. राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहे स्व.रामगोपाल तिवारी के पोता हैं,श्री विवेक रंजन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी रहे है..

अधिवक्ता विवेक रंजन तिवारी ने इस्तीफा देते हुए लिखा हैं कि अब वे इस पद पर कार्य करने के इक्छुक नही हैं और एक बार फिर से बतौर वकील प्रैक्टिस शुरू करेंगे...

Banner