नव वर्ष के जश्न में हुड़दंग एवं अनहोनी को रोकने SSP पारुल माथुर सहित 500 से अधिक अधिकारी कर्मचारी सड़को पर..

# Neeraj Makhija | 31 Dec, 2021

बिलासपुर/- नववर्ष के जश्न में हुडदंग को रोकने 500 से अधिक पुलिस के अधिकारी कर्मचारी सड़कों पर तैनात रहेंगी जो 12 बजे में बाद से ही नए साल के जश्न में शराब पीकर आने वालों पर खास नजर रखेंगे,तो वही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करेंगे..

 

पुलिस कप्तान पारुल माथुर ने "RajaSahabNews" से बातचीत में बताया कि नए साल के जश्न में कोई खलल न हो इसके लिए वे शहर का दौरा खुद भी कर रही है,तो वही पुलिस की टीम हर क्षेत्रों में मौजूद हैं,वही देर रात एक बार फिर वे स्वयं सड़कों पर जायजा लेने निकलेंगी,उनके साथ ASP, DSP, थानां प्रभारी समेंत पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे जो शहर में हुडदंगियों पर नजर बनाए रखेंगे,तो वही सभी क्षेत्रों में अल्कोहल मीटर से सभी की जांच भी की जा रही हैं,नियम का उल्लंघन करने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी,वहीं होटल,रेस्टोरेंट में भी 12:30 के बाद पार्टियों को बन्द करवाया जाएगा..

 

ज्ञात हो कि नववर्ष की पूर्व संध्या से ही युवाओं में नववर्ष के स्वागत को लेकर अति उत्साह रहता हैं,जिसके चलते वे जोश में होश खो बैठते हैं तथा नियमो से परे जा कर वाहन चलाते हुए अपने साथ ही दूसरों को भी नुकसान पहुँचा देते हैं,जिसके चलते हुए कई परिवारों का नववर्ष खराब हो जाता है,लिहाजा बिलासपुर पुलिस ने लोगो को चेतावनी देने के साथ जागरूक करने के लिए इसे पहले ही ई-कार्ड तैयार कर सोशल मीडिया में जारी कर दिया है,जिससे जनता नववर्ष का जश्न तो मना सके लेकिन पूरी सावधानी व सुरक्षा के साथ..

Banner