बिलासपुर में फिर सजेगा प्रतिभाओं का सबसे बड़ा सम्मान मंच, 10वीं-12वीं के टॉपर्स का होगा भव्य सम्मान..

# Neeraj Makhija | 19 May, 2026

बिलासपुर में फिर सजेगा प्रतिभाओं का सम्मान मंच, 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का होगा भव्य सम्मान बिलासपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनकी मेहनत को सम्मान देने के उद्देश्य से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजा साहब न्यूज़ एवं प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इस सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को नई दिशा देने वाला प्रेरणादायी मंच भी है। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने कठिन मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए हैं, उन्हें समाज के बीच सम्मानित कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा

 प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के मनोबल को बढ़ाना, शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना और अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। हर वर्ष इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक एवं सामाजिक प्रतिनिधि शामिल होते हैं। कार्यक्रम हेतु पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और अब आवेदन के लिए केवल कुछ ही दिन शेष बचे हैं।

इच्छुक छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक जल्द से जल्द अपना पंजीयन सुनिश्चित कर सकते हैं। आवेदन फार्म भरते समय विद्यार्थियों की अंकसूची की प्रति संलग्न करना अनिवार्य रखा गया है।

आयोजकों ने बताया कि प्रदेशभर से आने वाले मेधावी विद्यार्थियों का मंच पर सम्मान कर उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं विशेष स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे

 

साथ ही आयोजकों ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि आवेदन प्रक्रिया को अंतिम समय तक लंबित न रखें और दिए गए QR Code को स्कैन कर जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं। पंजीयन की अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

राजा साहब न्यूज़ एवं प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने सभी पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते अपना पंजीयन कर इस गौरवशाली अवसर का हिस्सा बनें। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है —

9300321940 – राजेश माखीजा

 7000549630 – नीरज माखीजा

9109944655 – अभिलाष श्रीवास्तव

Banner