पी.सी. ज्वैलर्स पर ठगी के गंभीर आरोप,ग्राहकों को कम कीमत देकर कर रहे शोषण,सराफा एसोसिएशन ने खोला मोर्चा..

# Neeraj Makhija | 01 Apr, 2026

बिलासपुर//- शहर के अग्रसेन चौक स्थित नामी ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूम पी.सी. ज्वैलर्स अब विवादों के घेरे में आ गया है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने शोरूम पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी और बायबैक में भारी अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं

 एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को औपचारिक शिकायत सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 क्या है पूरा मामला...???

 खरसिया निवासी पारस पटेल ने 11 जून 2018 को पी.सी. ज्वैलर्स से एक हीरा जड़ित सोने की अंगूठी खरीदी थी। वजन: 5.620 ग्राम (14 कैरेट सोना) हीरा: 0.46 सेंट खरीद मूल्य: ₹85,799 पीड़ित का आरोप है कि जब वह वर्तमान बाजार दर पर अंगूठी वापस बेचने शोरूम पहुंचा, तो उसे खरीद कीमत से भी कम राशि देने की पेशकश की गई।

जबकि बीते 8 वर्षों में सोने के दामों में भारी उछाल आया है। सराफा एसोसिएशन के अनुसार, मेकिंग चार्ज काटने के बाद भी अंगूठी की मौजूदा कीमत करीब ₹1,17,299 बनती है — लेकिन शोरूम प्रबंधन इसे मानने से साफ इनकार कर रहा है

 बिलिंग में बड़ा खेल —

पारदर्शिता गायब एसोसिएशन ने यह भी खुलासा किया कि शोरूम द्वारा दिए गए बिल में सोने का रेट हीरे का मूल्य मेकिंग चार्ज का अलग-अलग विवरण नहीं दिया गया। सिर्फ कुल वजन और कुल कीमत दिखाकर ग्राहकों को भ्रमित किया गया, जिसे एसोसिएशन ने “सुनियोजित धोखाधड़ी” करार दिया है।

 सराफा एसोसिएशन का सख्त रुख छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने इस मुद्दे को आम जनता के हित से जुड़ा बड़ा मामला बताते हुए खुलकर मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा:  “ब्रांडेड शोरूम के नाम पर ग्राहकों को लूटने का खेल अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

आंदोलन की चेतावनी एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि: मामले की शिकायत BIS और उपभोक्ता फोरम में की जाएगी राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा उठाया जाएगा पूरे छत्तीसगढ़ में जनजागरूकता अभियान और आंदोलन चलाया जाएगा

वही अब सवाल यह है — क्या बड़े ब्रांड के नाम पर ग्राहकों को ठगने का यह खेल जारी रहेगा, या सराफा एसोसिएशन की मुहिम से खुलेगा सच्चाई का पूरा राज....?

Banner