महिला शक्ति का संगम: लीनेस क्लब के संयुक्त शपथ समारोह में सेवा का संकल्प..

# Neeraj Makhija | 31 Mar, 2026

बिलासपुर। ऑल इंडिया लीनेस क्लब सी.जी.1 स्वर्णिम के अंतर्गत लीनेस क्लब बिलासपुर सुप्रीम एवं लीनेस क्लब बिलासपुर समर्पण का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह एवं अधिकारिक यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात विश्व शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांत की प्रेसिडेंट रश्मि अग्रवाल मुख्य अतिथि, नगर निगम बिलासपुर की स्टार महापौर पूजा विधानी गेस्ट ऑफ ऑनर, पूर्व मल्टीपल प्रेसिडेंट वीणा अग्रवाल शपथ अधिकारी, क्लब एक्सटेंशन ऑफिसर लीनेस शशि आहूजा आयोजन अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधा साव, सीमा यादव, निर्मला ध्रुव, सरोज कोटड़िया, संध्या पांडे एवं गायत्री कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति रही।

दोनों क्लबों के अध्यक्षों एवं सदस्यों द्वारा अतिथियों का तिलक, पुष्पगुच्छ, बैज एवं माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। शपथ अधिकारी वीणा अग्रवाल द्वारा लीनेस क्लब सुप्रीम की अध्यक्ष जॉली छाबड़ा एवं लीनेस क्लब समर्पण की अध्यक्ष मीनू उबेजा सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके पद एवं कर्तव्यों की विधिवत शपथ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि रश्मि अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में ऑल इंडिया क्लब, मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट के नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी सदस्यों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। वहीं महापौर पूजा विधानी ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए आयोजन अध्यक्ष शशि आहूजा के प्रयासों की विशेष प्रशंसा की।

इस दौरान डि. प्रेसिडेंट एवं रीजन ऑफिसर द्वारा शशि आहूजा को शाल एवं मोमेंट देकर सम्मानित किया गया। अन्य अतिथियों ने भी अपने संबोधन में सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन डि. ट्रेजरार निर्मला ध्रुव द्वारा किया गया। क्लब की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सचिव द्वय राधिका गिदवानी एवं डिम्पल छाबड़ा द्वारा आभार व्यक्त किया गया, जबकि अध्यक्ष द्वय जॉली छाबड़ा एवं मीनू उबेजा ने सभा समाप्ति की घोषणा की। कार्यक्रम पश्चात स्वल्पाहार का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी पीआरओ रश्मि बोले एवं रचना छाबड़ा द्वारा दी गई।

Banner