भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, सुनील सोंथालिया को मिली अहम जिम्मेदारी..

# Neeraj Makhija | 21 Mar, 2026

बिलासपुर//-  भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी इस सूची में प्रदेश के विभिन्न संभागों के लिए प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं

 जारी आदेश के अनुसार रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नए दायित्व सौंपे गए हैं। इसी क्रम में सुनील सोंथालिया को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जिसे संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सुनील सोंथालिया को मिली यह जिम्मेदारी पार्टी के भीतर उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनके नियुक्त होने से संबंधित क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी इस सूची में कई अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। सूची जारी होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और नए पदाधिकारियों को बधाइयाँ दी जा रही हैं।

Banner