शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरा फूड इंस्पेक्टर,अटैचमेंट-ट्रांसफर भी रहा बेअसर,रिश्वतखोरी थी जारी..

# Neeraj Makhija | 21 Feb, 2026

बिलासपुर/-  जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है,मस्तूरी क्षेत्र में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को स्व सहायता समूह को सरकारी राशन दुकान आवंटित कराने के नाम पर 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने दबोच लिया।..

जानकारी के अनुसार, शैल स्व सहायता समूह से राशन दुकान दिलाने के एवज में फूड इंस्पेक्टर द्वारा एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने 90 हजार रुपए रिश्वत के रूप में लिए, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह पूरी कार्रवाई डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में की गई। ACB की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे भ्रष्ट अधिकारियों में डर का माहौल बना हुआ है..

Banner