भाजयुमो जिला कार्यकारिणी घोषित..

# Neeraj Makhija | 17 Feb, 2026

बिलासपुर//- भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद जारी इस सूची में युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं..

जारी सूची में अभिषेक साव को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। अभिषेक साओ लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन ने उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है..

 

वहीं, लखन वाधवानी को जिला स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। लखन वाधवानी भी संगठन के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है..

यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई हैं। नई कार्यकारिणी के गठन से युवा मोर्चा को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित के कार्यों में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में बेहतर कार्य करने का विश्वास जताया है..

Banner