कमजोर वर्ग के होनहार विद्यार्थियों के लिए सर्वज्ञाता फाउंडेशन बना उम्मीद की किरण..

# Neeraj Makhija | 05 Feb, 2026

बिलासपुर/- BNI व्यापार मेला के अवसर पर Sarvagyata Foundation का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस फाउंडेशन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संपूर्ण शैक्षणिक सहायता प्रदान कर उनकी शिक्षा में आने वाली आर्थिक बाधाओं को दूर करना है।

Sarvagyata Foundation शिक्षा को सशक्तिकरण का सबसे मजबूत माध्यम मानते हुए ऐसे विद्यार्थियों के साथ खड़ा रहेगा, जिनमें आगे बढ़ने की क्षमता है लेकिन संसाधनों की कमी उनके सपनों में बाधा बनती है।

फाउंडेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित विभिन्न सहयोग, मार्गदर्शन एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। शुभारंभ अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने Sarvagyata Foundation की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की पहल न केवल विद्यार्थियों का भविष्य संवारती है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों ने संकल्प लिया कि Sarvagyata Foundation शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंद और होनहार विद्यार्थियों तक सहायता पहुँचाएगा..

Banner