अमलताश कॉलोनी में गणतंत्र दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान...

# Neeraj Makhija | 26 Jan, 2026

बिलासपुर//- 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमलताश कॉलोनी में बुजुर्गों के सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। तिरंगा फहराने के पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई..

इस अवसर पर कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों का शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया, वहीं बच्चों व महिलाओं द्वारा देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदेश सोनू सिंह सिरोही ने की। विशेष रूप से उपाध्यक्ष डॉ. अंतरा चंद्राकर, कोषाध्यक्ष प्रतिज्ञा सिंह (एडवोकेट) एवं सह-सचिव मीना हिरानी, मधुबाला अग्रवाल, राकेश शर्मा, डॉ. राजवीर सीकरवार, अजय अग्रवाल, इंद्रराज सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, अशोक तिवारी, गुड्डु सिंह, सन्नी सलूजा, अमित हिरानी, सी.पी. गुप्ता, अभिनव शर्मा, सरिता गुप्ता, नीलम सिक्रवार, पलक जायसवाल, निधि सिंह, वर्षा जायसवाल, नेहा सलूजा, संगीता गुप्ता, किरण हिरानी, राखी जैन, ट्रेजा साहू एवं विनीता तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही..

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान के मूल्यों, सामाजिक एकता और बुजुर्गों के सम्मान पर प्रकाश डाला। आयोजन को लेकर कॉलोनीवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Banner