कवर्धा जिले में कथित जुए के फॉर्म पर कार्रवाई न होना बना सवाल..

# Neeraj Makhija | 05 Jan, 2026

कवर्धा//- जिले के पौड़ी दशरथपुर क्षेत्र में कथित तौर पर बड़े स्तर पर जुए का फॉर्म संचालित किए जाने की चर्चा तेज़ हो गई है..

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, धनीराम साहू नामक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से जुए का फॉर्म चलाए जाने की जानकारी सामने आ रही है बताया जा रहा है कि इस गतिविधि की भनक क्षेत्रवासियों को भी है, बावजूद इसके अब तक किसी ठोस कार्रवाई का न होना कई सवाल खड़े कर रहा है

सूत्रों का दावा है कि जुए के इस कथित फॉर्म पर नियमित रूप से लोगों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। स्थानीय नागरिकों में इस बात को लेकर असंतोष है कि यदि जानकारी पहले से मौजूद है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है

वहीं जानकारों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हो सकती है अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस कथित गतिविधि पर संज्ञान लेते हुए जांच करता है या नहीं, और क्या जल्द ही इस मामले में कोई कार्रवाई सामने आती है..

Banner