फ्लड लाइट,टेनिस बॉल और जबरदस्त टक्कर के मध्य खेल परिसर में शुरू होगा आज विनीत कप,खेलप्रेमियों में उत्साह चरम पर.

# Neeraj Makhija | 28 Dec, 2025

बिलासपुर//- खेल प्रेमियों के लिए आज का दिन खास होने जा रहा है,हर वर्ष की भांति स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ‘विनीत कप 2025’ का भव्य उद्घाटन समारोह आज 28 दिसंबर को सायं 8 बजे आयोजित किया जाएगा..

यह आयोजन सरकंडा स्थित जिला खेल परिसर, SECL मुख्यालय के सामने, सीपत रोड, बिलासपुर रहेगा..

वही इस भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमर अग्रवाल उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सुशांत शुक्ला (बेलतरा विधानसभा) करेंगे,साथ ही अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती पूजा अशोक विधानी समारोह की शोभा बढ़ाएंगी..

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर दीपक सिंह (जिला अध्यक्ष, भाजपा बिलासपुर शहर), विनोद सोनी (सभापति, नगर पालिक निगम बिलासपुर) विजय ताम्रकार जी (पार्षद एवं MIC सदस्य) प्रवीन दुबे (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा बिलासपुर शहर) श्रीमती रूपाली अनिल गुप्ता, श्रीमती रेखा ओमप्रकाश पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक शामिल होंगे..

आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता न केवल खेल भावना को बढ़ावा देगी, बल्कि रात्रिकालीन क्रिकेट के रोमांच के साथ युवाओं में उत्साह और ऊर्जा का नया संचार करेगी। आयोजन में देशभर की प्रतिभाशाली टीमें दमखम दिखाएंगी।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक निक्कू भंडारी ने बताया कि विनीत कप का यह आयोजन वह अपनी स्व माँ के नाम से विगत 12 वर्षों से करवाते आ रहे है,इस वर्ष यह आयोजन लाइट वेट टेंनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता पर देश मे सर्वोच्च इनाम वाला बन गया हैं,जो कि बिलासपुर के लिए गौरव का पल भी हैं...

उन्होंने बताया कि यह आयोजन खेल, सम्मान और स्मृति को समर्पित एक भव्य उत्सव होगा,जिसमें उन्होंने शहरवासियों सहित सभी क्षेत्रों के लोगो से बड़ी संख्या में शामिल होने अपील की ..

Banner