सोसाइटी प्रीमियर लीग का दूसरा दिन रहा ऐतिहासिक,सिख समाज,ब्राह्मण व मनिहार समाज अगले चक्र में..

# Neeraj Makhija | 24 Dec, 2025

बिलासपुर//- फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में आयोजित सोसाइटी प्रीमियर लीग फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन 5 मैच खेले गए..

आज सिख समाज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केवट समाज की टीम को 33 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। सिख समाज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ी 7 ओवर में 100 रन बनाए थे। और केवट समाज की टीम 67 रन पर ऑल आउट हो गई। सिख समाज ने पहले मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सिख समाज के आगम हूरा को प्रदान किया गया। उन्होंने शानदार 39 रन बनाए थे। और शानदार गेंदबाजी भी की थी। पिछली बार सिख समाज की टीम सोसाइटी प्रीमियर लीग की उप विजेता रही है..

इस दौरान पूर्व बीडीए अध्यक्ष अध्यक्ष स्व शेख गफ्फार के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अतिथियों ने उन्हें याद किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कहा कि गफ्फार भाई सभी समाजों को लेकर चले सभी वर्गों को लेकर चले, वे शहर वासियों बिलासपुर की एक बड़ी आवाज थे । ऐसे जनसेवक की याद में यह आयोजन किया जा रहा है। सभी समाज को एक बड़ा क्रिकेट का प्लेटफार्म फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी ने दिया है। सोसाइटी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सभी समाज को खेल के क्षेत्र में मौका मिला है। क्रिकेट के क्षेत्र में शहर के समाजों के बीच यह आयोजन बड़ी उपलब्धि है।

फाउंडेशन क्रिकेट खेल मैदान में पहले मैच में ब्राह्मण तथा ईरानी समाज के बीच रोमांचक मैच में ब्राह्मण समाज ने अपना पहला मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया है।

दूसरा मैच धुरी समाज तथा मनिहार समाज के बीच खेला गया। मनिहार समाज के खिलाड़ियों ने शानदार 79 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज किया। कलचुरी समाज की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।

चौथा मैच मैच सिख समाज और केवट समाज के मध्य खेला गया। और पहले बल्लेबाजी करते हुए सिख समाज ने निर्धारित सात ओवर में 100 रन बनाएं और केवट समाज को 101रनो का लक्ष्य दिया। केवट समाज के खिलाड़ी पांचवा मैच सिंधी समाज और साहू समाज के खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा।

आज के मैच में अतिथि के रूप में अशोक भंडारी , पार्षद विजय वर्मा, विवेक खुराना ,विनय अग्रवाल, पार्षद संजय यादव , भुट्टो राज, बलजीत खनूजा,एडवोकेट विभाकर सिंह, ललित पुजारा, अरविंद शुक्ला , धर्मेश शर्मा, संदीप बाजपेई, सुरेंद्र जायसवाल, अविनाश सेठी, मनोज तिवारी, बंटी सोथलिया, त्रिभुवन सिंह, पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल,पत्रकार आशीष मौर्य, प्रिय दुबे , अभिजीत तिवारी, समीर अहमद ,ने सभी समाज के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया तथा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया..

आज का पहले मैच में ब्राह्मण समाज ने टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। ईरानी समाज के खिलाड़ियों ने निर्धारित सात ओवर में 65 रन बनाएं और ब्राह्मण समाज की टीम ने 66 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छठवें ओवर में ही जीत हासिल कर लिया । मेन आफ द मैच का पुरस्कार ब्राह्मण समाज के खिलाड़ी आमोद शर्मा को दिया गया।

दूसरा मैच मनिहार समाज और धुरी समाज के बीच खेला गया। मनिहार समाज के पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन बनाएं। धुरी समाज 42 रनों में ही सिमट गई। और मनिहार समाज ने एक तरफा 79 रन से आसान जीत दर्ज कर ली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एजाज खान को दिया गया।

तीसरा मैच मोना पंजाबी तथा कलचुरी समाज के बीच खेला गया। मोना पंजाबी समाज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाएं। जिसके जवाब में कलचुरी समाज के खिलाड़ियों ने चार गेंद पहले ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया । जयसवाल समाज के हर्षित जायसवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सिख समाज और केंवट समाज के बीच हुए मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार

यादव समाज, सोनी और सोनकर समाज ने जीत दर्ज की..

 सोसाइटी प्रीमियर लीग फ्लड लाइट प्रतियोगिता में अन्य मैचो में यादव समाज और मराठा समाज के बीच मैच खेला गया जिसमें। जिसमें यादव समाज खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करते आसान जीत दर्ज की। सोनी समाज और और वस्त्रकार समाज के बीच हुए मैच में सोनी समाज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की वही सोनकर समाज के खिलाड़ियों ने प्रजापति समाज को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है

आर्यन भाटिया का शानदार प्रदर्शन..

सोसाइटीप्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दूसरे दिन फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में जिला क्रिकेट संघ के खिलाड़ी शहर के क्रिकेटर आर्यन भाटिया ने आज अपनी टीम को जिताने में बड़ी भूमिका निभाई। सिख समाज और केवट समाज के बीच हुए मैच में विकेट कीपिंग करते हुए सिख समाज के श्रेष्ठ खिलाड़ी आर्यन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केवट समाज के तीन खिलाड़ियों के केच लेकर उन्हें पवेलियन भेजा। उन्होंने शानदार गेंदबाजी भी किया । सिख समाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 26 रन पर केवट समाज के पांच विकेट पवेलियन लौटे थे..

Banner