7 राज्यों के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स जुटेंगे बिलासपुर में..

# Neeraj Makhija | 23 Dec, 2025

डेस्क//-  सी ए आई की बिलासपुर शाखा द्वारा २ दिवसीय संगोष्ठी के आयोजन बिलासपुर रायपुर, भिलाई एवं रायगढ़ के संयक्त तत्वाधान में किया जा रहा है जिसमे छतीसगढ़ , मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश , राजस्थान , झारखंड, बिहार एवं उत्तराखंड के सदस्य उपस्थित रहेंगे..

आपको बता दे कि प्रथम दिन शुभारंभ समारोह में आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं आईसीएआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी, एसईसीएल वित्त निदेशक डारला सुनील कुमार आयोजन का शुभारंभ करेंगे..

साथ ही आईसीएआई मध्य भारत की क्षेत्रीय इकाई के अध्यक्ष सीए अंकुर गुप्ता, उपाध्यक्ष सीए दिनेश अग्रवाल एवं क्षेत्रीय इकाई के सभी चयनित प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे

 २ दिवसीय संगोष्ठी के आयोजन के प्रथम दिन मुख्य वक्ता के रूप में जोधपुर से आए सीए अर्पित हलदिया, इंदौर से आए सीए मनोज फड़नीस एवं कोलकाता के सीए विवेक अग्रवाल प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष कर के सिद्धांतो व अंतरराष्ट्रीय लेखांकन सिद्धांतों एवं उनमे आए परिवर्तन पर अपने वक्त्य रखेंगे...

वही कार्यक्रम के दूसरे दिन में अंकेक्षण के सिद्धांतों पर जयपुर से सीए श्याम लाल अग्रवाल ,ट्रस्ट के जटिल प्रावधानों पर नागपुर के सीए नरेश जाखोटिया एवं आयकर सर्वे के प्रावधानों पर दिल्ली से आए सीए कपिल गोयल अपने विचार रखेंगे..

आयोजन के हर सत्र के बाद उपस्थित सभी सदस्यों के लिए तकनीकी रचनात्मक प्रश्नोत्तर का आयोजन किया जाएगा एवं विजेताओं को पुरस्कार भी दिया जाएगा । बिलासपुर शाखा के अध्यक्ष सीए मनीष साखुजा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रोफेशनल विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि समय समय पर ऐसे आयोजन आवश्यक है । इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बिलासपुर शाखा की मैनेजिंग कमेटी ने सभी वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में अथक प्रयास किया है । यह जानकारी हमे बिलासपुर शाखा के सचिव सीए उदय चौरसिया ने दी..

Banner