बिलासपुर छत्तीसगढ़ का पंखिड़ा बना विश्व मंच की शान,रचा नया इतिहास..

# Neeraj Makhija | 14 Sep, 2025

बिलासपुर//- छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय गरबा महोत्सव “पंखिड़ा” इस वर्ष इतिहास रचते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंच गया है,देखा जाए तो पहली बार भारतीय सांस्कृतिक पहचान को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर प्रदर्शित किया गया,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण है..

पंखिड़ा महोत्सव,जो पिछले दो वर्षों से लगातार बिलासपुर में आयोजित हो रहा है,अब सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बन चुका है,हर साल यह महोत्सव फिल्म जगत की हस्तियों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और नामी कलाकारों को आकर्षित करता आया है..

आपको बता दे कि पिछले आयोजनों में शहनाज़ गिल,एल्विश यादव,आदाह शर्मा और दिव्येन्दु शर्मा (मुन्ना भैया) जैसी लोकप्रिय शख्सियतें शिरकत कर चुकी हैं..

वही इस वर्ष का आयोजन 23 और 24 सितम्बर को शहर के रायपुर रोड स्थित सेंट्रल पॉइंट इंटरनेशनल में किया जा रहा हैं...

प्रजाराजयम ग्रुप के डायरेक्टर और कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि इस वर्ष भी 23 सितम्बर को एक जानी-मानी महिला सेलिब्रिटी हमारे साथ शामिल होंगी जिनका नाम आयोजक शीघ्र ही उजागर करेंगे..

साथ ही 24 सितम्बर को हरियाणा के मशहूर गायक मसूम शर्मा लाइव प्रस्तुति देंगे..

अंतरराष्ट्रीय पहचान

प्रजराज्यम ग्रुप,बिलासपुर द्वारा आयोजित इस महोत्सव की झलकियाँ 12 सितम्बर को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर प्रसारित की गईं। यह क्षण छत्तीसगढ़ की गरबा परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने वाला मील का पत्थर साबित हुआ। यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत के लिए गौरव का विषय है, और यह स्पष्ट संदेश देती है कि भारतीय संस्कृति और कला अब विश्व पटल पर मजबूती से अपनी छाप छोड़ रही है..

Banner