लक्ज़री वेन्यू,मेगा स्टेज और हाई सिक्योरिटी के बीच होगा मध्य भारत का सबसे भव्य गरबा फेस्टिवल "पंखिड़ा"..

# Neeraj Makhija | 11 Sep, 2025

बिलासपुर/- शहर एक बार फिर गरबा की रंगीनियों और उत्साह से सराबोर होने वाला है,बिलासपुर का सबसे चर्चित और भव्य सांस्कृतिक आयोजन ‘पंखिड़ा – सेंट्रल इंडिया का बिगेस्ट गरबा’ इस बार और भी बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा हैं,जिसमे मुख्य रूप से भजन व बॉलीवुड गीतकार मासूम शर्मा भी शामिल होंगे..

बता दे कि मासूम शर्मा इन दिनों अपने खाटू श्याम और शंकर जी के भजन की वजह से काफी हिट है और ट्रेडिंग पर भी चल रहे हैं,साथ ही अभी-अभी बॉलीवुड में भी कुछ जबरदस्त गीत उन्होने दिये हैं...

आपको बता दे कि 23 और 24 सितंबर को रायपुर रोड स्थित होटल CPI में होने वाला यह महोत्सव सीज़न-3 (2025) अब तक का सबसे शानदार और ऐतिहासिक आयोजन माना जा रहा है..

आयोजकों के अनुसार इस साल का आयोजन सिर्फ बिलासपुर ही नहीं,बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए खास होने वाला है,हजारों की संख्या में दर्शक और प्रतिभागी इसमें शामिल होकर रातभर गरबे की धुन पर झूमेंगे..

विशेष आकर्षण:

अंतरराष्ट्रीय स्तर की सजावट और लाइटिंग इंडियन आइडल स्टार सिंगर्स का लाइव परफ़ॉर्मेंस

छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकारों की प्रस्तुति आधुनिकता और परंपरा का अनोखा संगम ‘पंखिड़ा’ हर साल शहर की पहचान और सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊँचाइयों तक ले जाता है,इस बार आयोजन समिति का दावा है कि दर्शकों को ऐसा अनुभव मिलेगा, जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा।

जानिए पिछले दो सीज़नों की शानदार

सफलता 2023

पंखीड़ा की शुरुआत 2023 में हुई थी और पहले ही साल इस गरबा फेस्टिवल ने जादू सा बिखेर दिया,सिर्फ़ दो दिनों में 20,000 से ज़्यादा लोग झूमते-गाते नज़र आए, संगीत, नृत्य और रोशनी के इस अनोखे संगम ने पंखीड़ा को शहर का सबसे चर्चित आयोजन बना दिया।

2024 दूसरे ही सीज़न में पंखीड़ा ने और ऊँचाइयाँ छू लीं,25,000+ दर्शकों की मौजूदगी ने नया रिकॉर्ड कायम किया,शहनाज गिल के परफ़ॉर्मेंस, शानदार आर्टिस्ट लाइनअप, आकर्षक मंच सज्जा और उमंग से भरे माहौल ने इसे परिवारों और कपल्स की पहली पसंद बना दिया। सिर्फ़ दो साल मे आज पंखीड़ा सिर्फ़ बिलासपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय गरबा उत्सव बन चुका है।

2025 में क्या नया होगा पंखीड़ा में....?

पंखीड़ा 2025 इस बार और भी बड़ा, भव्य और दमदार होने जा रहा है,आयोजकों के मुताबिक दो दिनों में 40,000 से ज़्यादा दर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है..

🔒 हाई सिक्योरिटी

300+ प्रोफेशनल बाउंसर तैनात रहेंगे परिवार और कपल के लिए पूरी तरह सुरक्षित माहौल

🎤 मेगा स्टेज और लाइट्स वर्ल्ड-क्लास साउंड सिस्टम हाईटेक लाइटिंग और भव्य मंच सज्जा इंटरनेशनल फेस्टिवल जैसा अनुभव

🌟 स्टार परफ़ॉर्मेंस इंडियन आइडल के स्टार सिंगर्स का लाइव शो दोनों दिनों में धमाकेदार परफ़ॉर्मेंस 🎶

स्थानीय रंग छत्तीसगढ़ के दो बड़े कलाकार भी देंगे प्रस्तुति लोक संस्कृति और आधुनिक संगीत का अनोखा संगम 🏟️

लक्ज़री वेन्यू स्थल:

सेंट्रल प्वाइंट इंटरनेशनल (CPI) 500+ कारों की पार्किंग और शानदार सुविधाएँ बता दे कि यह आयोजन फैमिली-फ्रेंडली आयोजन सबसे सुरक्षित, व्यवस्थित और पसंदीदा गरबा डेस्टिनेशन जो कि हर उम्र और हर वर्ग के लिए मनोरंजन और आनंद यह आयोजन बिलासपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में गरबा प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा..

Banner