महिला शक्ति को मिला नया मंच,कैट ने महिला कार्यकारिणी टीम की करी घोषणा..

# Neeraj Makhija | 30 Aug, 2025

बिलासपुर//- कैट (CAIT) बिलासपुर ने महिला टीम की नई कार्यकारिणी की घोषणा की हैं,जिसके बाद सभी ने नव निवार्चित पदाधिकारियो बधाई व शुभकामनाएं दी ..

आपको बता दे कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और व्यापार जगत में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से अपनी नई महिला व्यापारिक टीम के गठन की घोषणा की है..

  

कैट का कहना है कि इस नई टीम के गठन से महिलाओं को व्यापारिक गतिविधियों में अधिक अवसर मिलेंगे और वे देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में अहम योगदान दे सकेंगी,टीम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिला व्यापारी और उद्यमी शामिल की गई हैं..

कैट के पदाधिकारियों ने कहा कि महिला टीम व्यापार, ई-कॉमर्स, नीतिगत सुधार, कौशल विकास और सामाजिक उत्थान जैसे मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगी। साथ ही, महिला उद्यमियों की समस्याओं और सुझावों को सरकार तक पहुँचाने का भी काम करेगी,इस कदम से व्यापार जगत में महिलाओं की स्थिति को और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है

 नई कार्यकारिणी ने धन्यवाद व्यापित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. भारतिया, रायपुर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर परवानी,जितेन्द्र दोशी,परमानंद जैन,सुरेन्द्र सिंह,अजय अग्रवाल,बिलासपुर प्रभारी राकेश ओचवानी एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोड़ा का आभार व्यक्त किया..

बिलासपुर कैट से राजू सलूजा, जितेंद्र गांधी, अध्यक्ष किशोर पंजवानी, महामंत्री हीरा जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं मंत्री अभिषेक त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया हैं...

Banner